सदर विधायक ने जल भराव वाले क्षेत्रों का लिया जायजा,  अधिकारियों दिए निर्देश

HIGHLIGHTS

  • सदर विधायक रात भर घूम घूम कर लेते रहे जल भराव वाले क्षेत्रों का जायजा अधिकारियों को देते रहे निर्देश

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे दो दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि से शनिवार रात जिला मुख्यालय समेत जलभराव वाले गांवों का जायजा लेते रहे। साथ में सदर तहसीलदार अमित कुमार सिंह CO रणधीर कुमार मिश्रा भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी भी मौजूद रहे।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को तत्काल सरकार द्वारा अनुमन्य सुविधा दिलाई जाय। यदि इसमें किसी भी तरह की कोताही बरती गई तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ शासन स्तर पर कार्यवाही कराने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
      

Advertisement

  शुक्रवार से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनपद मुख्यालय समेत कई ग्रामीण इलाकों में तमाम लोगों के सामने काफी मुश्किलें पैदा हो गई हैं। इसी को ध्यान में रखकर सदर विधायक भूपेश चौबे शनिवार शाम से ही नगर क्षेत्र में जल भराव वाले मोहल्लों का भ्रमण कर स्थिति से अवगत होते रहे नगर क्षेत्र के नई बस्ती की इमरती कॉलोनी समेत कई मोहल्ले में स्वयं जाकर निरीक्षण करते रहे

Advertisment

इसके अलावा रविवार सुबह नगर क्षेत्र से सटे सजौर बिजौली गांव में भी जाकर लोगों से समस्याओं से संबंधित जानकारी हासिल की इसके अलावा बेलन नदी के किनारे स्थित करारी बिठगांव धरनीपुर तरावां आदि गांव के लोगों से दूरभाष के जरिए जानकारी हासिल करते रहे घग्गर नहर के किनारे स्थित जल भरा वाले गांव गोर्डीहा जिगना एलाही हर गांव से भी लगातार संपर्क में बने रहे।

Advertisement
Advertisement

रविवार सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करने के बाद सदर तहसीलदार को लेकर प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करते रहे सदर तहसील क्षेत्र के सिल्थम गांव में आकाशी बिजली से जीरा देवी की गाय की हुई मौत व क्षतिग्रस्त मकान के बारे में भी जानकारी हासिल किया उन्होंने सदर तहसीलदार को जल्द से जल्द राहत राशि उपलब्ध कराए जाने को कहा।

Advertisement

पुरैनिया घुआस मार्ग पर लखनपुर मां गांव के पास बनी पुलिया धंस जाने से आवागमन बाधित होने की जानकारी पर संबंधित विभाग को शीघ्र पुलिया निर्माण के निर्देश दिए आपदा से प्रभावित परिवारों को शासन द्वाराअनुमन्य राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराए जाने का निर्देश संबंधित विभाग के लोगों को दिया सदर विधायक ने कहा कि यदि सरकार की योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवारों तक नहीं पहुंचा तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई भी कराई जाएगी

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला प्रशासन के आश्वासन पर ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव ने खत्म किया भूख हड़ताल

HIGHLIGHTS

  • सदर नायब तहसीलदार ने अनशन स्थल पर लिया ज्ञापन

सोनभद्र। जनहित के मुद्दे को लेकर के सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष समाज सेवी मान्यता प्राप्त पत्रकार रह चुके ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्वत ने जनहित के प्रमुख मांगो को लेकर पूर्व सूचनानुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने अपना धरना प्रदर्शन शुरू किया।

तय समय ग्यारह बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा एवं संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने उनके जनहित के मुद्दों का पूर्ण समर्थन करते हुए उन्हें माला पहनाकर अनशन पर बैठाया।

Advertisement

परन्तु इसकी जानकारी होते ही एल आई यू सोनभद्र की टीम, प्रभारी थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज एवं जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार सदर विशाल पासवान अनशन स्थल पर पहुंचकर ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव द्वारा जन हित के संबंध में मांग की जा रही सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाने का आश्वाशन देते हुए अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया।

Advertisement

जिस पर सोनभद्र विकास मंच के पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाज सेवियों से विचार विमर्श के बाद ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव एवं मंच के लोगों ने नायब तहसीलदार विशाल पासवान को मांगो के संबंध ने ज्ञापन देने के बाद दिन के 2.30 बजे अपना अनशन समाप्त किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष फरीद खां,

Advertisment

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा एवं संयुक्त अधिवक्ता महासंघ  के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने ज्ञानेश्वर श्रीवास्वत को जूस पिलाकर उनका  अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल समाप्त करवाया।

Advertisement 

इस मौके पर ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव ने उपस्थित नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मुझे आश्वस्त किया गया है कि आपके द्वारा उठाए गए जनहित की आवश्यक मांगों को  मुख्यमंत्री तक  पहुंचाया जाएगा और इन मांगों को पूरा करने के लिए जो भी संभव सार्थक प्रयास होगा वह जिला प्रशासन करेगा

Advertisement

इसलिए जिला प्रशासन के ही आश्वासन पर एवं नगर के प्रबुद्ध जनों के आग्रह पर मैं अपना अनशन समाप्त कर रहा हूं लेकिन इन मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा जल्द सार्थक प्रणाम नहीं दिया गया तो अपने मंच के लोगों से विचार मार्च कर में पुनः भूख हड़ताल करूंगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Advertisement

इस अवसर पर नगर के तमाम समाजसेवी नगरवासी,व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और पत्रकार गण अनशन स्थल पर पहुंचकर ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव के आंदोलन का समर्थन करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी प्रमुख  मांगो में प्रथम मांग राबर्ट्सगंज नगर में जिला चिकित्सालय के भवन में 24 घंटे सिटी अस्पताल का संचालन हो जिससे नगर के लोगों को तत्काल चिकित्सीय व्यवस्था मिल सके  उनकी दूसरी प्रमुख मांग मुख्यालय सोनभद्र रावटसगंज में राजकीय महिला महाविद्यालय कॉमर्स विज्ञान से लेकर स्नातकोतर तक जल्द से जल्द शुरू किया जाए

Advertisement

जिससे लड़कियों को उच्च शिक्षा का मूलभूत अधिकार प्राप्त हो सके और इसके अलावा रावटसगंज सोनभद्र सिटी स्टेशन से मुंबई तक जाने वाली ट्रेन का संचालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अनशन स्थल पर अनशन के समर्थन में शिव प्रसाद यादव, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, अनुपम द्विवेदी,प्रवीण श्रीवास्तव,प्रदीप धर द्विवेदी, उमापति पांडेय,राजेश कुमार पांडेय,शिव पूजन दुबे ,प्रांजल श्रीवास्तव आदि सैकड़ों नगर वासी उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाढ़ का कोई खतरा नहीं, प्रशासन अलर्ट पर; तैयारी पूरी

HIGHLIGHTS

  • बाढ़ का कोई खतरा नहीं, प्रशासन अलर्ट पर

सोनभद्र। शासन के निर्देश पर शनिवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति में त्वरित राहत पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों को सतर्क रहने और प्रभावित गांवों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।

Advertisment

प्रशासन ने बताया कि जनपद में आज 23 अगस्त 2025 तक बाढ़ या अतिवृष्टि से किसी प्रकार की जनहानि या क्षति नहीं हुई है। हालांकि विभिन्न आपदाओं में प्रभावित लाभार्थियों को त्वरित अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Advertisement

धनरौल बांध से शनिवार अपराह्न 2 बजे 10,000 क्यूसेक पानी घाघर नदी में छोड़ा गया। इसे देखते हुए प्रभावित होने वाले गांवों पर तहसीलदार और एसडीएम को सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

वर्तमान स्थिति सोन नदी का जल स्तरः 166.91 मीटर (खतरे का निशान 171.00 मीटर), नगवां बांध: 80.72% क्षमता, धनरौल बांध: 88.41% क्षमता, ओबरा बांधः 100% क्षमता, 1 गेट से 9150 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।,

Advertisement

रिहंद बांध: 96.59% क्षमता प्रशासन की अपील नदी तटों व जलाशयों के पास न जाएं। बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें। साफ-सफाई का ध्यान रखें ताकि विषैले जीव-जंतुओं से बचा जा सके।

Advertisement 

सर्पदंश की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल सरकारी सूचना पर भरोसा करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन-भुगतान शपथ-पत्र के आधार पर हो- डॉ. अशोक 

Advertisment

HIGHLIGHTS

  • नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन-भुगतान शपथ-पत्र के आधार पर हो- मूल संघ


अनपरा, सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय महामन्त्री डॉ अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से माॅंग की है कि मई 2025 में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त 449 सहायक अध्यापक/ अध्यापिकाओं एवं 49 प्रवक्ताओं  का वेतन-भुगतान शपथ-पत्र के आधार पर कराया जाए।

प्रान्तीय महामंत्री ने बताया कि संगठन को विभिन्न जिलों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि 03 महीने बीत जाने के बाद भी ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं के शैक्षिक प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेख अभी तक सत्यापित नहीं हो पाए हैं।

Advertisement

सत्यापन के अभाव में अभी वे अपने पहले वेतन से वंचित हैं।नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के अभिलेख सत्यापन की जिम्मेदारी विभाग की है।

Advertisement

इसमें विलम्ब के कारण उन्हें वेतन से वंचित करना प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध है। इसको दृष्टिगत रखते हुए मूल संघ की माॅंग है कि पूर्व की भाॅंति इन शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी शपथ-पत्र लेकर मई, जून और जुलाई का वेतन एरियर्स के रूप में तथा अगस्त माह से इनका नियमित वेतन भुगतान प्रारम्भ कराया जाए।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

थाना समाधान दिवस पर चोपन थाने पर SP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस
  • जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश

 सोनभद्र। जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना चोपन पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।

Advertisment
Advertisement

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना चोपन पर, क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना ओबरा पर, क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा थाना पिपरी पर तथा

क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा थाना दुद्धी पर व थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सहकारी लेम्प्स में यूरिया आते ही उमड़ी किसानों की भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

HIGHLIGHTS

  • सहकारी लेम्प्स में यूरिया आते ही उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस बुलानी पड़ी

कोन, सोनभद्र। अच्छी बारिश के बाद जहां किसान धान की रोपाई को लेकर खुश नजर आ रहे हैं, वहीं खाद की किल्लत उनकी चिंता बढ़ा रही है। इसी बीच शुक्रवार को कोन स्थित सहकारी लेम्प्स में यूरिया खाद की खेप पहुंचने की सूचना जैसे ही किसानों को मिली, वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Advertisment

हालात बिगड़ते देख लेम्प्स सचिव को पुलिस बुलानी पड़ी। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को कोन लेम्प्स में 300 बोरी यूरिया खाद आई थी, जबकि शनिवार को 220 बोरी की खेप पहुंची।

Advertisement

सूचना मिलते ही सुबह से ही दर्जनों गांवों के किसान लेम्प्स परिसर में इकट्ठा हो गए। सचिव रामकृत ने बताया कि इस बार की खेप से कोन लेम्प्स से जुड़े आठ गांवों के किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इसी बीच रामगढ़ क्षेत्र से जुड़े किसानों ने आपत्ति जताई।

Advertisement

उनका कहना था कि जब तक कोन, कचनरवा और रामगढ़ लेम्प्स पर खाद की आपूर्ति नहीं हो जाती, तब तक किसी भी किसान को खाद का वितरण नहीं किया जाना चाहिए। इस बात को लेकर किसानों के बीच कहासुनी और बहस तेज हो गई। स्थिति को देखते हुए सचिव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद माहौल शांत हुआ।

Advertisement 

सचिव रामकृत ने स्पष्ट किया कि शनिवार को आए 220 बोरी यूरिया को गोदाम में रखा जाएगा और किसानों को खाद का वितरण रविवार से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी किसानों को यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement

ग्रामीण किसानों का कहना है कि इस बार समय से रोपाई चल रही है, लेकिन खाद की कमी बड़ी समस्या बनती जा रही है। यदि समय रहते पर्याप्त खाद की आपूर्ति नहीं हुई तो रोपाई पर असर पड़ सकता है। किसानों की मांग है कि खाद वितरण में पारदर्शिता और सभी लेम्प्स पर समान रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि विवाद की स्थिति न बने।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

घाघर बैराज डैम के खुले चार फाटक, दस हजार क्यूसेक पानी की निकासी

HIGHLIGHTS

  • घाघर बैराज के चार फाटक खुले, दस हजार क्यूसेक पानी की निकासी
  • तटवर्ती इलाकों में अलर्ट, पुलियों से गुजरने पर खतरे की चेतावनी


सोनभद्र। जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा दिया है। इसी के चलते शनिवार की शाम चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी स्थित घाघर बैराज के चार फाटक खोल दिए गए।

Advertisement

बैराज से फिलहाल प्रति सेकेंड लगभग दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग ने नदी किनारे बसे लोगों और पुलिया मार्गों पर यात्रा करने वालों को अलर्ट जारी किया है।
ओबरा बांध खंड के जेई विनोद कुमार यादव ने बताया कि भारी वर्षा के कारण घंधौरला बांध ओवरफ्लो होने की स्थिति में पहुँच गया था।

Advertisment
Advertisement

जलस्तर पर नियंत्रण रखने के लिए बैराज के फाटक खोले गए हैं, जिससे पानी का बहाव तेजी से बढ़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बारिश का दबाव और बढ़ा तो घंधौरला बांध के और फाटक भी खोले जा सकते हैं।

सिंचाई विभाग ने लोगों से अपील की है कि घाघर नदी की पुलियों से होकर किसी भी प्रकार का आवागमन न करें और न ही तटवर्ती इलाकों में अनावश्यक रूप से जाएँ। पानी का दबाव अचानक बढ़ने की आशंका बनी हुई है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रॉबर्ट्सगंज नगर में पुलिस बल के साथ SP ने किया पैदल गश्त

HIGHLIGHTS

  • मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की गयी सघन चेकिंग
  • पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त

सोनभद्र। आगामी त्यौहार व सुरक्षा/कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा,  क्षेत्राधिकारी नगर  रणधीर मिश्रा व पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगज क्षेत्र के कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त किया गया।

Advertisment

पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपीó

Advertisement

एसपी द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

Advertisement

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

Advertisement 

इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सायं पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एम.आर. जयपुरिया स्कूल में “पुलिस पाठशाला” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • “पुलिस पाठशाला” के माध्यम से साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम
  • एम.आर. जयपुरिया स्कूल में सोनभद्र पुलिस ने बच्चों को डिजिटल सुरक्षा का पाठ पढ़ाया

सोनभद्र। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र की टीम द्वारा एम.आर. जयपुरिया स्कूल, राबर्ट्सगंज में “पुलिस पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ को साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

Advertisment

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर  रणधीर मिश्रा द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Advertisement

उन्होंने छात्रों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सजग और सतर्क रहने की सलाह दी तथा किसी भी संदेहजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया।

Advertisement 

साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र की टीम द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी में शामिल विषय:
🔴 प्र0नि0  सदानन्द राय ने डिजिटल अरेस्ट, फेक लोन एप्स, फर्जी ऑफर, ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से ठगी, फर्जी निवेश योजनाएं एवं शेयर मार्केट स्कैम से संबंधित साइबर अपराधों की जानकारी दी एवं उनसे बचाव के उपाय बताए।

🔴 हे0का0 शिवनन्दन सिंह एवं का0 शैलेश विक्रम ने सोशल मीडिया फ्रॉड जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप के माध्यम से होने वाले अपराधों के साथ-साथ UPI ID, QR कोड स्कैम, एटीएम फ्रॉड, एवं अनजान लिंक्स से होने वाली ठगी के मामलों पर प्रकाश डाला।

Advertisement

🔴 का0 अखिलेश कुमार ने सेक्सटॉर्शन जैसे गंभीर एवं संवेदनशील साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया और बताया कि ऐसे मामलों में घबराने की बजाय तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें। उन्होंने साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज करने हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं वेबसाइट www.cybercrime.gov.in की जानकारी भी प्रदान की।

Advertisement

कार्यक्रम में एम.आर. जयपुरिया स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, शिक्षकगण, अन्य स्टाफ सदस्य तथा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी इस उपयोगी जानकारी को अत्यंत उपयोगी व समयानुकूल बताया।

Advertisement

पुलिस पाठशाला का यह कार्यक्रम न केवल छात्रों में डिजिटल जागरूकता लाने में सफल रहा, बल्कि समाज में सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी सिद्ध हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें