महिला सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा है विशेष जन-जागरूकता अभियान
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
Advertisement
इस अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा सार्वजनिक स्थलों – जैसे बाजार, शिक्षण संस्थान, चौराहे एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे:- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ उज्ज्वला योजना आयुष्मान भारत योजना इत्यादि की जानकारी दी गई।
Advertisment
साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे:- 📞 1090 (महिला हेल्पलाइन) 📞 112 (आपातकालीन सेवा) 📞 102 (स्वास्थ्य सेवा) 📞 108 (एम्बुलेंस सेवा) 📞 1930 (साइबर हेल्पलाइन)
AdvertisementAdvertisement
महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व किशोरियों को निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। संवाद के माध्यम से यह विश्वास दिलाया गया कि किसी भी असुविधा या संकट की स्थिति में पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है।
कोतवाली पुलिस ने पांच के खिलाफ मामला पंजीकृत करते हुए जांच में जुट गई है
सोनभद्र। जिस भगवान का नाम लेकर भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में सरकार बनाने में सफल रही, उसी भाजपा सरकार में भगवान श्रीराम का नाम लिखकर एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है,
Advertisement
जिसका खुलासा तब हुआ जब सदर कोतवाली और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने होटल के मैनेजर सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। वही मौके पर महिलाओ से पूछताछ करके छोड़ दिया।
जनपद मे सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनभद्र नगर में दीप नगर तालाब के पास स्थित न्यू श्री राम पैलेस व पटेल गेस्ट हाउस पर पुलिस ने रविवार की शाम को छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया।
Advertisment
वही मौके से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया जबकि मौजूद महिलाओं को मुक्त कराय दिया। वही पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि सोनभद्र नगर के कुछ होटल-लॉज में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार होने को सूचना मिल रही थी। पुलिस ने पूर्व में कई बार जांच भी की गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध फरार हो जाते थे। रविवार को पुलिस ने गोपनीय तरीके से कार्रवाई की।
Advertisement
फ़ोर्स के साथ पुलिस टीम अचानक चिह्नित स्थान पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। एक-एक कमरों में जाकर तलाशी ली गई। इस दौरान कई जोड़ों को पुलिस ने पकड़ा। मौजूद सामग्री के साथ पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी।
Advertisement
इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर सदर कोतवाली और महिला थाने की टीम को साथ लेकर देर शाम गेस्ट हाउस की जांच की गई। इस दौरान मौके से अनैतिक देह व्यापार से जुड़े भौतिक और दस्तावेजी साक्ष्य मिले।
Advertisement
इस दौरान पुलिस टीम ने अवनीश कुमार और अविनाश सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं मौजूद महिलाओं को भी वहां से रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ कर अन्य विवरण खंगाले जा रहे हैं। इस कार्य में संलिप्त लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Advertisement
वही संबंधित मामले में श्री राम पैलेस व पटेल गेस्ट हाउस के पांच लोगों अवनीश कुमार सिंह पुत्र स्व. जसवंत सिंह निवासी अहरौरा मिर्जापुर, रामबाबू पुत्र हजारी प्रसाद निवासी शाहगंज, अविनाश सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी हिन्दुआरी, अरुण कुमार सिंह निवासी हाईडिल कालोनी, अमन सिंह के खिलाफ मामला पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई होगी।
अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वन स्टाप सेंटर का किया निरीक्षण
सोनभद्र। शैलेंद्र यादव ने सोमवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण कर राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान की जानकारी दी।
Advertisment
निरीक्षण के दौरान वन स्टाप केंद्र की केंद्र प्रबंधक दीपिका सिंह एवं अन्य स्टाफ उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान एक नवजात शिशु 5 माह 19 दिन और एक बालक 5 साल, एवं दो बालिका 9 साल यथा एक बालिका 6 साल की आवासित पायी गई, जिसकी देखरेख एवं खान-पान का विशेष ध्यान रखने हेतु न्यायाधीश ने संबंधितों को निर्देश दिया।
Advertisement
अलावा इसके साफ सफाई तथा पंजिका का अवलोकन किया जो अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणअद्यतन स्थिति में पाई गई। वन स्टाप सेंट में उपस्थित स्टाप को नैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, गर्भ का चिकित्सकीय समापन, मातृत्व लाभ 26 सप्ताह तक,
कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, गर्भधारण पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी, लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976,⁸महिलाओं का अशिष्ट चित्रण निषेध में जागरूक किया।
Advertisement
अलावा इसके मध्यस्थता अभियान के तहत न्यायालय में लंबित वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी अपराधिक मामले, समझौता योग्य उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली विभाजन,
Advertisement
बेदखली, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य उपयुक्त सिविल के मामलों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से अधिकाधिक वाद का निस्तारण करने के लिए वन स्टाप केंद्र की अधिक्षिका को निर्देशित किया गया। यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने दी है।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय से चलकर गुप्तकाशी में यात्रा का हुआ समापन
सोनभद्र। काशी,चंदौली,मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज व सोनभद्र के विद्वत् सदस्यगण, चिकित्सक गण,व्यवसायी गण,शोधकर्ता गण,चिंतक गण,समाजिक कार्यकर्ता गण द्वारा विगत वर्षों की भांति गुप्त काशी विकास परिषद,
काशी कथा न्यास एवं उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान संस्कृति विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में ” गुप्तकाशी तीर्थायन यात्रा 2025″ संपन्न हुई।
Advertisement
तीर्थायन यात्रा के संरक्षक पंडित पारसनाथ मिश्रा ने कहा की यह क्षेत्र पौराणिक व वैदिक काल से मानव सभ्यता के विकास में अपना योगदान दर्ज कराने वाले भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता पर आधारित है यहाँ ऐतिहासिक, पौराणिक, सांस्कृतिक विंध्य पर्वत की श्रृंखला में स्थित विंध्य क्षेत्र का पृष्ठ भाग जिसका सोनगंगा सीमांकन करती,
Advertisment
देव ऋषियों की तपोभूमि सिद्ध पीठ अवस्थित है और सोन घाटी,सोन माटी अपने सुंदरता , मनोरमता , ऊर्जा , खनिज संपदा से परिपूर्ण,पर्यटन के सौंदर्यता के दृश्य के लिए भी विख्यात है।
Advertisement
तीर्थायन यात्रा के संयोजक डॉ अवधेश दीक्षित ने कहा कि सोनभद्र (गुप्त काशी) के नाम से विख्यात तथा वनवासी बाहुल्य है में इस वर्ष भी”तीर्थायन यात्रा” काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार से सोनभद्र, वनवासी विकासोन्मुख अर्थात यहाँ के रहन-सहन, खान-पान,
Advertisement
पर्व त्यौहार, संस्कृति सभ्यता के प्रचार प्रसार हेतू आयोजित किया जा रहा है हम दोनों संस्थाओं के साथ “उत्तर प्रदेश लोक एवं संस्कृति संस्थान, संस्कृति विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ” को शामिल करते हुए ” गुप्तकाशी तीर्थायन” यात्रा सम्पन्न हो रही है।
तीर्थायन यात्रा के आयोजक गुप्तकाशी विकास परिषद के अध्यक्ष पंडित आलोक चतुर्वेदी ने कहां की मैं धन्य हुआ इस गुप्तकाशी के धन्य धरा पर, मेरा भी जन्म हुआ सोनभद्र भारत का एकमात्र जिला है जो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के चार राज्यों से सटा है।
Advertisement
सोनभद्र जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है और इसमें बॉक्साइट, चूना पत्थर, कोयला, सोना आदि जैसे बहुत सारे खनिज हैं। सोनभद्र को भारत की ऊर्जा राजधानी कहा जाता है।
Advertisement
यात्रा में प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा पूर्व कुलपति अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ ने कहा कि काशी से गुप्त काशी की यात्रा प्रारंभ करने के पीछे का यह स्पष्ट मकसद है कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण रामायण और महाभारत के साक्ष्य के आधार पर, यहां मिले हुये सांस्कृतिक प्रतीक हैं।
यह जिला 11 वीं से 13 वीं शताब्दी के दौरान दूसरी काशी के रूप में प्रसिद्ध यहां की संपूर्ण सभ्यता रहन-सहन पूजा पाठ काशी आधारित है।
Advertisement
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के निदेशक डॉक्टर अभिजीत दीक्षित ने कहा गुप्तकाशी’ नाम, जिसका अर्थ है ‘छिपा हुआ बनारस’, महाभारत के महाकाव्य से इसके संबंध को दर्शाता है, जहाँ युद्ध के बाद पांडवों द्वारा भगवान शिव के प्रथम दर्शन यहीं हुए थे।
Advertisement
प्रो. सिद्धनाथ उपाध्याय पूर्व निदेशक आईआईटी बीएचयू ने कहा गुप्तकाशी के प्राकृतिक वैभव के बीच छिपे हुए आश्चर्यों का खजाना है, जो आपकी खोज का इंतजार कर रहा है। पवित्र तीर्थस्थल से इसकी निकटता के अलावा, यहाँ कई अन्य दर्शनीय स्थल भी हैं।
यहाँ के शिव मंदिर प्राचीन किंवदंतियों, शांत परिदृश्यों और आध्यात्मिक ज्ञान की एक दुनिया है, जिसे खोजा जाना बाकी है। गुप्तकाशी के हर कोने में एक कहानी छिपी है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्ध झलक पेश करती है।
Advertisement
जगदीश पंथी संरक्षक गुप्त काशी विकास परिषद ने कहा की प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षक के रूप में, गुप्तकाशी पिछली पीढ़ियों की स्थायी आस्था और भक्ति का प्रमाण है। गुप्तकाशी की खूबसूरत दुनिया में कदम रखें, जहाँ कालातीत स्मारक एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के रूप में खड़े हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख धनंजय पाठक ने कहा कि गुप्तकाशी में प्राकृतिक सुंदरता के समस्त रूप विराजमान हैं यहां रेगिस्तान की तरह दिखने वाला सोन नदी की बालू का क्षेत्र है तो उत्तराखंड की तरह दिखने वाली पहाड़ियां भी विराजमान है किसनो की कृषि को समृद्ध करने वाले कृषि भूमि भी है।
Advertisement
इस बार तीर्थायन यात्रा अत्यधिक आकर्षण का केंद्र इसलिए भी बनी रही की संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रख्यात राष्ट्रीय भजन गायिका रजनी तिवारी अपने दल बल के साथ संपूर्ण यात्रा में भजन गायन कीर्तन करते हुए चल रही थी।
संपूर्ण यात्रा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से प्रारंभ होकर के इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क सोनभद्र होते हुए पंचमुखी महादेव मंदिर, धंधरौल बाँध, सहस्त्र शिवलिंग, विजयगढ़ दुर्ग, हनुमान मंदिर, ब्रह्म सरोवर, राम सरोवर, शिव सरोवर, बाबा मत्स्येंद्र नाथ तपस्थली पहुंची जहां पर सोनभद्र के कला संस्कृति का प्रदर्शन वनवासी समाज ने व लोकगीत का गायन संस्कृति विभाग से आयी गायिका रजनी तिवारी ने प्रस्तुत किया तत्पश्चात सहभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ।
वहां से यात्रा प्रारंभ होकर चेरुई के रास्ते मारकुंडी होते हुए गणपती महाराज इको पॉइंट, व वीर लोरीक होते हुए सर्किट हाउस पहुंची तत्पश्चात गुप्तकाशी से काशी के लिए रवाना हो गई।
यात्रा में पंडित आलोक चतुर्वेदी अध्यक्ष गुप्त काशी विकास परिषद, डॉक्टर अवधेश दीक्षित अध्यक्ष काशी कथा न्यास, प्रो.सिद्धनाथ उपाध्याय पूर्व निदेशक आईआईटी बीएचयू,प्रो.प्रदीप कुमार मिश्रा पूर्व कुलपति अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ,धनंजय पाठक विभाग बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मृत्युंजय मालवीय संयोजक तीर्थायन,
Advertisement jayaprabha homeo Sadan
डॉ अनिल गुप्ता चिकित्साधिकारी वाराणसी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के निदेशक डॉक्टर अभिजीत दीक्षित, प्रो चन्दना रथ, डॉ भानुमति मिश्रा, डॉ वन्दना चौबे, डॉ रिया द्विवेदी,डॉ धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ अजय सुमन शुक्ला,
Advertisement
डॉ प्रदीप कुमार जायसवाल, डॉ अनिल गुप्ता, डॉ रेनू गुप्ता,डॉ चित्राली अग्रवाल, विजय त्रिपाठी,भास्कर मिश्रा (नेपाल),डॉ बृजेश पांडेय (बक्सर),धर्मेन्द्र जी,अजय सुमन जी मथुरा,विजय त्रिपाठी रोटरी क्लब, चित्राली जी भारत विकास परिषद की अध्यक्ष सहित विविध क्षेत्रों के 200 गणमान्य लोग शामिल रहे।
“गुप्तकाशी में पहली बार दिखा कई सांस्कृतिक संस्थानो का जमावड़ा
सोनभद्र। गुप्तकाशी तीर्थायन यात्रा में गुप्तकाशी विकास परिषद,काशी कथा न्यास,काशी कथा आश्रम, संस्कृति विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार,भारत अध्ययन केंद्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय,भोजपुरी अध्ययन केंद्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय,
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र क्षेत्रीय इकाई वाराणसी, तीर्थायन वाराणसी, अंतर्राष्ट्रीय घाट वाक विश्वविद्यालय, रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद, वाराणसी सांस्कृतिक संगठन हुए शामिल इस बार इस यात्रा में विश्व के तीन राष्ट्र,भारत के चार राज्य,उत्तर प्रदेश के 12 जिले के लोग शामिल हुए।
डेढ़ दशक से सोनभद्र में जमे मलेरिया इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप, शिकायत पहुंची यूपी सतर्कता अधिष्ठान तक
सोनभद्र। सरकार के मंशा के विपरीत सोनभद्र जिले में कुछ ऐसे कर्मचारी हैं जो अपनी ऊंची पैठ के चलते मनचाही जगहों पर वर्षों से तैनात हैं और नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मलेरिया विभाग में तैनात निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह से जुड़ा हुआ है, जो डेढ़ दशक से अधिक समय से सोनभद्र में तैनात हैं।
Advertisement
सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कई गड़बड़ियों में उनकी संलिप्तता की चर्चाएं समय-समय पर होती रही हैं। उनकी लंबे समय से तैनाती और कथित अनियमितताओं के खिलाफ विभिन्न लोगों की ओर से लगातार शिकायतें की जाती रही हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
AdvertisementAdvertisement
इसी बीच, सोनभद्र के रहने वाले विकास कुमार ने उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान को एक पत्र भेजकर मलेरिया इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह पर पद के दुरुपयोग और अवैध संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Advertisment
जानकारी के मुताबिक, जिला और शासन स्तर पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ अफसरों की मदद से यह इंस्पेक्टर वर्षों से सोनभद्र में अपनी तैनाती बनाए हुए हैं। अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो स्वास्थ्य विभाग की कई गड़बड़ियों का खुलासा हो सकता है
सोनभद्र जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जनपद में होटलों और लाजो की आड़ में तेजी से फलफूल रहे है अनैतिक देह व्यापार
रॉबर्ट्सगंज नगर में पुलिस टीम ने संदिग्ध होटलों में की छापेमारी
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर एक होटल से दो युवक व युवती पकड़े गए
पुलिस ने अवनीश कुमार और अविनाश सिंह सहित दो युवतियों को पकड़ा
सम्बंधित धाराओं में पकड़े गए लोगों व अन्य क खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
देवी-देवताओ के नाम पर होटल और काम अनैतिक देह व्यापार का, लोगो ने जतायी नाराजगी
पुलिस की छापेमारी की लेकर नगरवासियों ने की भूरी भूरी प्रशंसा, इस तरह की छापेमारी समय-समय पर होती रहनी चाहिए
सदर कोतवाली व महिला थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गयी छापेमारी
अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ने दी छापेमारी की जानकारी
रॉबर्ट्सगंज नगर के होटलों में संचालित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रविवार की शाम पुलिस ने नगर के दो होटलों पर छापेमारी कर दो युवक को गिरफ्तार किया है जबकि दो युवतियों का रेश्क्यू.
Advertisment
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के होटलों में संचालित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रविवार की शाम पुलिस ने नगर के दो होटलों पर छापेमारी कर दो युवक को गिरफ्तार किया है जबकि दो युवतियों का रेस्क्यू किया है। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद नगर में हड़कंप मच गया।
Advertisement
बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व एसपी अशोक कुमार मीणा को नगर के होटलों में देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिली थी, जिस पर उन्होंने ए एसपी अनिल कुमार को विशेष निर्देश दिया था।
Advertisement
इसी आधार पर आज एएसपी ने महिला थाना प्रभारी व अन्य पुलिस बल के साथ नगर के दो होटलों में छापेमारी की। इस दौरान होटलों से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो युवतियों का रेश्क्यू किया गया है।
Advertisement
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने बताया कि “अनैतिक देह व्यापार की मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, महिला थानाध्यक्ष और उनके साथ मौजूद टीम द्वारा संबंधित होटल को चेक किया गया तो वहां अनैतिक देह व्यापार के संबंध में भौतिक एवं अन्य साक्ष्य मौजूद मिले।
Advertisement
इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो महिलाओं को होटल से रेस्क्यू किया और इस मामले में अवनीश कुमार और अविनाश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण को लेकर राबर्टसगंज कोतवाली में गिरफ्त्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के अलावा अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई जारी है।”
हार्टफुलनेस का एकात्म अभियान हर दिल ध्यान हर दिन ध्यान: गोपाल
पोस्टमास्टर समेत सभी कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग
सोनभद्र के मुख्य डाकघर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
सोनभद्र। जनपद के मुख्य डाकघर के कार्यालय में स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर ड्यूटी टाइम में तनाव प्रबंधन के लिए हार्टफुलनेस का तीन दिवसीय कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रतिभागियों को हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन, मेडिटेशन, हार्टफुलनेस सफाई और हार्टफुलनेस प्रार्थना का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें पोस्टमास्टर एस.के. दयाल सहित सभी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
बीएनAdvertisement
हार्टफुलनेस प्रशिक्षक गोपाल द्वारा लोगों को बताया गया कि हमारा दिल ही है जो हमारा सही मार्गदर्शन कर सकता है और हार्टफुलनेस का मतलब दिल की आवाज को सुनना तथा उसका अनुसरण करना।
Advertisement
हम अपने दिमाग की सुनते हैं मगर दिल की नहीं सुनते हैं। हमारा दिल उस वक्त आवाज देता है जब हमसे कुछ गलत होने वाला होता है। हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास करते रहने से हम अपने दिल की सुनना सीख जाते हैं तब हम संतुलित, आनंदमय एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने लगते हैं।
प्रतिदिन सभी कार्यों के समाप्ति के पश्चात शाम को हार्टफुलनेस सफाई ध्यान करने से हम समय तारोताजा रहते हैं। रात्रि में सोने से ठीक पूर्व हार्टफुलनेस प्रार्थना के माध्यम से हम अपने आंतरिक स्व से जुड़ जाते हैं।
Advertisment
हार्टफुलनेस ध्यान की पद्धति करीब 80 वर्ष पुरानी है जिसे फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश के श्री रामचंद्र जी महाराज द्वारा इस संसार को प्रदान की गई जिन्होंने प्राणाहुति के माध्यम से ध्यान को सहज बना दिया इसलिए हार्टफुलनेस को सहज मार्ग कहा जाता है।
Advertisement
हार्टफुलनेस के वर्तमान ग्लोबल गाइड कमलेश डी पटेल (आध्यात्मिकता हेतु वर्ष 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित)हैं जिन्हें दाजी के नाम से जाना जाता है।
प्रतिभागियों द्वारा हार्टफुलनेस ध्यान आगे भी करने की इच्छा व्यक्त की गई। इस कार्यक्रम में हार्टफुलनेस वॉलिंटियर प्रशांत कुमार भारती, डॉ वैभव, रंजन कुमार , राजमणि मौर्य, कंचन लता और अचला शामिल हैं।
ऑपरेशन लंगड़ाः 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से पुलिस की हुई मुठभेड़
मुठभेड़ में बदमाश के बांए पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती
सोनभद्र। जनपद में सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा पिस्टल से फायरिंग की घटना में 25000 रुपये के इनामिया एक वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
Advertisement
वही घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस सम्बन्ध में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश होना गांव की तरफ से हिन्दुआरी जा रहा है।
जिसके आधार पर पुलिस टीम ने एसओजी के साथ बदमाश को घेरा तो आपने आप को घीरा देख उसने पुलिस और फायरिंग कर दिया, जिसकी जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसको तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। वही फोरेंसिक टीम द्वारा मुठभेड़ स्थल का जांच कर साक्ष्य संकलित किया गया।
Advertisment
सदर कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी के पास इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़ को लेकर पुलिस उपाधीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि मशान बाबा बेलन नदी पुलिस चौकी हिन्दुआरी के समीप एक व्यक्ति को पिस्टल से गोली मारे जाने की घटना में धारा 109 (1) बीएनएस व 3/25 शस्त्र अधिनियम का वांछित अपराधी है।
Advertisement
उक्त घटना के क्रम में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के विशेष निर्देश में सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी प्रभारी को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त आज रविवार को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम होना से हिन्दुआरी की तरफ जा रहा है। स्थानीय पुलिस बल व एसओजी टीम द्वारा वांछित अपराधी को रोकने की कोशिश की गयी तो उसने अपने आप को घिरता देख, पुलिस बल पर फायरिंग कर दी।
Advertisement
पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें अपराधी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वही घटनास्थल हिनौता रोड़ से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस व एक मोटरसाइकिल के साथ पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया गया। घायल अपराधी अमित यादव उर्फ प्रिन्स 24 वर्ष निवासी बाघी थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली को इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी लाया गया जहाँ वह इलाजरत है।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
Advertisement
आपराधिक इतिहासः – अमित यादव पर धारा 109 (1) बीएनएस थाना रॉबर्ट्सगंज, धारा 120-बी, 407, 419, 420, 467, 468, 471, भादवि थाना शक्तिनगर, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना शक्तिनगर और धारा 323, 504, 506 थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली में दर्ज है।
Advertisement
पुलिस टीम में :- इस इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह, प्रभारी निरीक्षक एसओजी बृजेश सिंह मय हमराह। उप निरीक्षक शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा,
Advertisement
उप निरीक्षक रविकान्त मिश्रा चौकी प्रभारी सुकृत, उप निरीक्षक आशुतोष राय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, उप निरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी लोढ़ी, उप निरीक्षक रामअवध यादव, संदीप यादव शामिल रहे।
ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक संस्था द्वारा साई हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सोनभद्र। रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है क्योंकि इसे मनुष्य एक ईश्वरीय उपहार के रूप में जन्म से लेकर आता है। रक्त जीवन के संकटकाल में आवश्यक आवश्यकता है जिसका कोई भी विकल्प आज के वैज्ञानिक युग में भी नहीं है। रक्तदान के प्रति सकारात्मक अवधारणा अपनाने की आवश्यकता है।
Advertisment
लोगों को रक्तदान करके संकटग्रस्त लोगों के जीवन की रक्षा करने के लिए आगे आना चाहिए। उक्त बातें सदर विधायक भूपेश चौबे ने ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक संस्था द्वारा रविवार को साईं हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा।
AdvertisementAdvertisement
ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र सोनभद्र की मुख्य प्रशासिका बी•के• सुमन दीदी ने रक्तदान शिविर के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह रक्तदान शिविर ब्रह्माकुमारी संस्था की दिवंगत मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणी जी के 18 वे पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे भारत और नेपाल में आयोजित किया जा रहा है।
Advertisement
रक्तदान करके मानव जीवन की रक्षा करना जन्म-जन्मांतर के लिए श्रेष्ठ भाग्य बनाने का शुभ अवसर है। जब आप किसी संकटग्रस्त व्यक्ति को अपना रक्त देकर रक्षा करते हैं तो परमात्मा आपके जीवन की संकट के समय स्वयं रक्षा करते हैं।
साईं हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ•वी•सिंह तथा प्रबंध निदेशिका डॉ•अनुपमा सिंह ने विधायक जी का स्वागत करते हुए अपनी गौरवमयी उपस्थित से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुल 20 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
Advertisement
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बी•के•प्रतिभा बहन, बी•के•सीता, बी•के•सरोज, बी•के• कविता, डॉ संजय सिंह,अवधेश धर दुबे, राजीव शुक्ला, हरीन्द्र, भाई, गोपाल भाई,राजेश कुमार यादव, विनय जायसवाल, सुशील जायसवाल, राजन सोनी, इत्यादि ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन रागिनी श्रीवास्तव नें किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधायक तथा मंचासिन अतिथियों नें दादी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके तथा दीप प्रज्वलित करके किया।
सदर विधायक रात भर घूम घूम कर लेते रहे जल भराव वाले क्षेत्रों का जायजा अधिकारियों को देते रहे निर्देश
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे दो दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि से शनिवार रात जिला मुख्यालय समेत जलभराव वाले गांवों का जायजा लेते रहे। साथ में सदर तहसीलदार अमित कुमार सिंह CO रणधीर कुमार मिश्रा भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी भी मौजूद रहे।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को तत्काल सरकार द्वारा अनुमन्य सुविधा दिलाई जाय। यदि इसमें किसी भी तरह की कोताही बरती गई तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ शासन स्तर पर कार्यवाही कराने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
Advertisement
शुक्रवार से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनपद मुख्यालय समेत कई ग्रामीण इलाकों में तमाम लोगों के सामने काफी मुश्किलें पैदा हो गई हैं। इसी को ध्यान में रखकर सदर विधायक भूपेश चौबे शनिवार शाम से ही नगर क्षेत्र में जल भराव वाले मोहल्लों का भ्रमण कर स्थिति से अवगत होते रहे नगर क्षेत्र के नई बस्ती की इमरती कॉलोनी समेत कई मोहल्ले में स्वयं जाकर निरीक्षण करते रहे
Advertisment
इसके अलावा रविवार सुबह नगर क्षेत्र से सटे सजौर बिजौली गांव में भी जाकर लोगों से समस्याओं से संबंधित जानकारी हासिल की इसके अलावा बेलन नदी के किनारे स्थित करारी बिठगांव धरनीपुर तरावां आदि गांव के लोगों से दूरभाष के जरिए जानकारी हासिल करते रहे घग्गर नहर के किनारे स्थित जल भरा वाले गांव गोर्डीहा जिगना एलाही हर गांव से भी लगातार संपर्क में बने रहे।
AdvertisementAdvertisement
रविवार सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करने के बाद सदर तहसीलदार को लेकर प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करते रहे सदर तहसील क्षेत्र के सिल्थम गांव में आकाशी बिजली से जीरा देवी की गाय की हुई मौत व क्षतिग्रस्त मकान के बारे में भी जानकारी हासिल किया उन्होंने सदर तहसीलदार को जल्द से जल्द राहत राशि उपलब्ध कराए जाने को कहा।
Advertisement
पुरैनिया घुआस मार्ग पर लखनपुर मां गांव के पास बनी पुलिया धंस जाने से आवागमन बाधित होने की जानकारी पर संबंधित विभाग को शीघ्र पुलिया निर्माण के निर्देश दिए आपदा से प्रभावित परिवारों को शासन द्वाराअनुमन्य राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराए जाने का निर्देश संबंधित विभाग के लोगों को दिया सदर विधायक ने कहा कि यदि सरकार की योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवारों तक नहीं पहुंचा तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई भी कराई जाएगी