भूत प्रेत के चक्कर में पड़ोसी ने दंपति पर किया हमला, पत्नी की मौत व पति की हालत गंभीर

HIGHLIGHTS

  • भूत प्रेत के चक्कर में पड़ोसी ने दंपति पर किया हमला, पत्नी की मौत व पति की हालत गंभीर

.सोनभद्र। जिले में अंधविश्वास के चक्कर में एक रजवंति (52) महिला की मौत का मामला सामने आया है। भूत प्रेत के चककर में पड़ोसी द्वारा किये गए धारधर हथियार के हमले में मृतक महिला का पति भी गंभीर रुप से घायल हो गया।

Advertisement

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा सीएचसी चोपन लाया गया। जहां मौके पर मौजूद इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर आकाश कुमार की देखरेख में घायल का प्राथमिक इलाज किया गया और घायल की गंभीर स्थित को देखते हुए डॉक्टर ने घायल को बेहतर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया।

डॉक्टर आकाश ने बताया ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई गांव का मामला है। घायल बाबूलाल खरवार (57) पुत्र स्वः गजेंद्र लाल खरवार और अन्य पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार से वार कर दिया।

Advertisement

जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे घायल बाबूलाल खरवार को अस्पताल लाया गया। जिसका प्राथमिक उपचार किया गया और बेहतर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि यह दोनों पक्ष में विवाद का कारण भूत प्रेत को लेकर हुआ है। जिसके कारण बात-बात में विवाद बढ़ गई और एक पक्ष के एक महिला की मौत हो गईं।

Advertisement

वही घायल बाबूलाल के साथ आई परिजन शांति ने बताया कि टोलापोता के गुलाब नाम के व्यक्ति ने 2 महिलाओं के साथ माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल मेरी मां की तुरंत मौत हो गई है।

Advertisment

जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।एसपी, सीओ सहित अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाते हुए दिखी। रेणुकापार स्थित परसोई गांव के निवासी बाबूलाल खरवार मजदूरी करता है।

Advertisement

गुरुवार को बाबूलाल, अपनी पत्नी रजवंती और बच्चों के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही निवासी गुलाब व कुछ अन्य लोग उसके घर पहुंचे। भूत-प्रेत को लेकर विवाद होने के बाद धारदार हथियार हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से रजवंती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हुआ। उसके भी गर्दन पर चोट आई।

Advertisment
Advertisement 

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि थाना ओबरा जनपद सोनभद्र अंतर्गत ग्राम परसोई के टोला दसहवाँ में गुरुवार शाम लगभग 6 बजे के समय एक ही समाज के दो परिवारों
के बीच मारपीट होने और उसके फलस्वरुप रजवंती खरवार की मृत्यु हो जाने तथा उसके पति बाबूलाल खरवार के घायल हो जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

Advertisement

इस सूचना पर थाना ओबरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया, जहाँ वो स्वस्थ है। मृतका के शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

परिजनों के तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त गुलाब खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उच्च अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। घटना को लेकर मौके पर कानून संबंधित कोई समस्या नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ब्रह्मनगर में नवीन योग कक्षा का हुआ शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • योग साधकों को कराया गया योगाभ्यास, बताए गए योग के फायदे

:सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार रॉबर्ट्सगंज इकाई सोनभद्र के कुशल मार्गदर्शक , संरक्षक , संयोजक, के  मार्गदर्शन व पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी,भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे।

Advertisement

पतंजलि किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय व महिला नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में योग साधक भाई-बहनों के लिए वृहस्पतिवार को प्रातः 5:00 बजे, प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव  के द्वारा नवीन योग कक्षा ब्रह्मनगर कम्हारी में दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। नवीन योग कक्षा की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से शालिनी, छाया त्रिपाठी व अनिल कुमार तिवारी को दी गई है।

Advertisment

प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रातः कालीन योगाभ्यास के क्रम में ताड़ासन,  वीरभद्र आसान,  सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका,कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, सिंहदहाण, उज्जायी  के साथ लेटने वाला अभ्यास भी कराया गया तथा योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई।

पतंजलि योग परिवार के पदाधिकारीयों द्वारा शालिनी तिवारी व अनिल तिवारी को अंग वस्त्र,योग संदेश के साथ परम पूज्य स्वामी जी  का बैनर देकर सम्मानित किया गया। तथा नियमित योग कराकर जन-जन को लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement 

इस मौके पर प्रमुख रूप से चंद्र बहादुर सिंह, नागेंद्र नाथ चौबे , श्रीनारायण पाठक, आर्या तिवारी ,कमरुद्दीन निशा, शीला देवी ,कुलशेखर तिवारी, राजेश समेत काफी भाई-बहन उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

PM मोदी के विकसित भारत 2047 के मिशन को पूर्ण करने में शिक्षको की महत्वपूर्ण भूमिका है- भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान, प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का सर्किट हाउस सभागार में किया गया आयोजन
  • विकसित भारत 2047, विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित सोनभद्र की परिकल्पना को साकार करने हेतु संगोष्ठी का किया गया आयोजन

सोनभद्र। गुरुवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सर्किट हाउस सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन विधायक सदर श्री भूपेश चौबे की अध्यक्षता में किया गया।

Advertisment

कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ0 सर्वपल्लवी राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सासद रामसकल, ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, ब्लाक प्रमुख सदर श्री अजीत रावत, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक सदर  भूपेश चौबे ने उपस्थित स्कूल के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य व शिक्षक बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षक दिवस की पूर्व संन्ध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, यह बहुत ही सुखद क्षण है, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकगणों को सम्मानित किया जा रहा है,

Advertisment

देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत, 2047 के मिशन को पूर्ण करने में शिक्षकगणों को महत्वपूर्ण भूमिका है, शिक्षकगणों द्वारा ही एक अच्छे समाज का निर्माण किया जाता है, विकसित भारत 2047,

Advertisement

विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित सोनभद्र की परिकल्पना को साकार करने हेतु शिक्षकगणों द्वारा जो भी सूझाव व विचार रखे गये हैं, उनके विचारों को एकत्र करके उच्च स्तर पर भेजने का कार्य भी किया जायेगा, जैसे कि विकसित भारत 2047 की जो परिकल्पना देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी की है, वह आगे बढ़ सकें।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रामसकल जी ने कहा कि डाॅ0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन जब तक वाईस चांसलर रहेे, उन्हें कभी भी वेतन अपना नहीं लिया और निरन्तर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का कार्य करते रहें, आज जनपद सोनभद्र की शिक्षा व्यवस्था में बेहतर सुधार आया है

Advertisement 

और जनपद के होनहार छात्र कई प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होकर जनपद का नाम रौशन कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि जनपद मंे पूर्व में विद्यालयों की संख्या कम थी, अब कई विद्यालयों की स्थापना हो गयी है और विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को बेहतर शिक्षा मिल रही है,

Advertisement

जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, ओम प्रकाश त्रिपाठी राष्टपति पुरस्कार से सम्मानित,

Advertisement

अपर जिला सूचना अधिकारी  विनय कुमार सिंह सहित विद्यालयों के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत 2047, विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित सोनभद्र की परिकल्पना को साकार करने हेतु संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त कियें।

Advertisement

इस दौरान विधायक सदर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकगणों को सम्मानित किया गया, उनके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में शिक्षकगणों ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान, प्रतिभा सम्मान के कार्यक्रम के आयोजन पर विधायक सदर  भूपेश चौबे के प्रति आभार व्यक्त किया गया

Advertisement

और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से निश्चित ही शिक्षकगणों को गौरव की अनुभूति हो रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन ऋचा ओझा डायट प्रवक्ता द्वारा किया गया।

Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

GST में बड़ा बदलाव: कौन-कौन से महंगे उत्पाद होंगे सस्ते? सरकार ने दिए सभी सवालों के जवाब; 22 सितंबर से मिलेगी राहत

HIGHLIGHTS

  • GST में बड़ा बदलाव: कौन-कौन से महंगे उत्पाद होंगे सस्ते? सरकार ने दिए सभी सवालों के जवाब; 22 सितंबर से मिलेगी राहत

दिल्ली डेस्क: जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक के बाद आज कई टैक्स से जुड़े कई बड़े बदलाव सामने आए। केंद्र सरकार ने दरों में बदलाव के साथ-साथ आम जनता और उद्योग जगत से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दिए। कुछ अपवादों को छोड़कर नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। खेल जगत की बात करें तो सरकार ने ये भी बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल जैसे अन्य खेल आयोजनों में प्रवेश सेवाओं पर कितनी जीएसटी देनी होगी? कपड़ा, किसान, परिवहन, बीमा, सेहत, मनोरंजन, ऑटोमोबाइल, कोयला और सौंदर्य प्रसाधन, चिकित्सा जगत से जुड़े 18 अहम सवालों के जवाब इस खबर में पढ़िए

आईपीएल जैसे मान्यता प्राप्त खेल आयोजनों सहित अन्य खेल आयोजनों में प्रवेश पर कितनी जीएसटी लगेगी? इस सवाल पर सरकार ने बताया कि जिन जगहों पर टिकट की कीमत 500 रुपये से अधिक नहीं है, वहां पहले जैसी छूट जारी रहेगी, अगर टिकट की कीमत 500 रुपये से अधिक है, तो उस पर 18% की दर से कर लगता रहेगा।

सिगरेट, बीड़ी, जर्दा और बिना प्रोसेस तंबाकू जैसे उत्पादों पर पुरानी दरें ही जारी रहेंगी। इन पर नई दरें तभी लागू होंगी जब मुआवजा सेस से जुड़े कर्ज और ब्याज पूरी तरह चुका दिए जाएंगे।
दूध, सौंदर्य सेवाओं, योग, फिटनेस, पेय पदार्थों और खाद्य उत्पादों पर जनता को बड़ी राहत मिली है।

प्लांट-बेस्ड दूध पर क्या होगा असर?
केंद्र सरकार ने बताया कि अब तक अति उच्च तापमान (यूएचटी) दूध पर जीएसटी लगता था, जबकि सामान्य डेयरी दूध पहले से ही जीएसटी से मुक्त था। समान टैक्स व्यवस्था के तहत अब यूएचटी दूध को भी छूट दे दी गई है। वहीं, प्लांट-बेस्ड दूध ड्रिंक्स (जैसे बादाम, ओट्स, राइस मिल्क) पर पहले 18% टैक्स लगता था और सोया मिल्क ड्रिंक पर 12%। अब इन दोनों को लाकर सिर्फ 5% की दर तय की गई है। इससे यह पेय अब ज्यादा सस्ते होंगे।


क्या होगा पेट्रोल/डीजल/CNG/LPG कारों पर नया टैक्स?
इस सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि अब इन सभी छोटी कारों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। बता दें कि पेट्रोल, एलपीजी या सीएनजी कार में इंजन 1200cc तक और लंबाई 4000 मिमी तक होता है। वहीं डीजल कार में इंजन 1500cc तक और लंबाई 4000 मिमी तक होती है

बिना अल्कोहल वाले पेय’ पर 40% टैक्स क्यों?
इसके साथ ही सरकार ने बिना अल्कोहल वाले पेय पर लगे 40 प्रतिशत टैक्स को लेकर जवाब दिया। सरकार ने बताया कि इसी तरह के उत्पादों पर समान टैक्स लगाने की नीति के तहत यह फैसला लिया गया है। इससे गलत वर्गीकरण और कानूनी विवादों को रोका जा सकेगा। इसी वजह से ‘अन्य बिना अल्कोहल वाले पेय पदार्थों’ पर 40% टैक्स लगाया गया है।

खाद्य उत्पादों पर कितना टैक्स?
सरकार ने साफ किया कि जो खाद्य उत्पाद किसी विशेष श्रेणी में नहीं आते, उन पर अब सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा। पहले इन पर अलग-अलग दरें लागू होती थीं, जिससे भ्रम और विवाद की स्थिति बनती थी।

रोटी-पराठा-पिज्जा ब्रेड’ पर कैसा होगा असर?
जीएसटी लागू होने के बाद से ब्रेड पर तो छूट थी, लेकिन पिज्जा ब्रेड, पराठा, रोटी और परोट्टा जैसी वस्तुओं पर अलग-अलग टैक्स लगता था। ऐसे में अब सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि सभी भारतीय ब्रेड को, चाहे वे किसी भी नाम से जानी जाएं, जीएसटी से छूट दी जा रही है। केंद्र सरकार ने कहा कि भले ही कुछ नाम जैसे पराठा, रोटी, पिज्जा ब्रेड उदाहरण के तौर पर दिए गए हों, लेकिन इसका लाभ सभी प्रकार की भारतीय ब्रेड को मिलेगा।

असली और नकली शहद पर टैक्स में फर्क क्यों?
सरकार का मकसद है कि प्राकृतिक शहद को बढ़ावा दिया जाए। इसलिए असली शहद पर टैक्स कम और कृत्रिम शहद पर ज्यादा रखा गया है।

क्या सभी कृषि उपकरणों पर टैक्स घटा है?
इस सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि हां सिंचाई प्रणाली, थ्रेशर, कटाई मशीन, फसल काटने वाली मशीन, खाद बनाने वाली मशीनें और अन्य खेती से जुड़े उपकरणों पर GST की दर 12% से घटाकर 5% कर दी गई है।


सभी दवाओं को टैक्स फ्री क्यों नहीं किया गया?

अगर दवाओं को पूरी तरह जीएसटी से मुक्त किया जाए तो निर्माता को इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलेगा, जिससे लागत बढ़ेगी और दवाएं और महंगी हो जाएंगी। इसलिए यह उपाय लोगों के हित में नहीं माना गया।

क्या सभी मेडिकल डिवाइसेज पर 5% जीएसटी लागू है?
सरकार ने बताया कि हां, लगभग सभी चिकित्सा, सर्जरी, डेंटल और पशु चिकित्सा उपकरणों पर अब 5% टैक्स लगेगा, कुछ विशेष रूप से छूट वाले उपकरणों को छोड़कर

सौंदर्य और स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार ने कौन-सी नई जीएसटी दर तय की है?
इस सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि अब इन सेवाओं पर 5% जीएसटी लगेगा, लेकिन इसमें  इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) नहीं मिलेगा। पहले इस पर 18% जीएसटी लगता था।

फलों वाले कोल्ड ड्रिंक पर टैक्स क्यों बढ़ा?
सरकार ने बताया कि पहले इन पेय पदार्थों पर GST के साथ-साथ मुआवजा सेस भी लगता था। अब जब सेस खत्म किया जा रहा है, तो टैक्स बढ़ाकर उसी स्तर को बनाए रखा गया है, जिससे सरकार की आमदनी पर असर न पड़े।

पनीर और दूसरी चीज पर टैक्स में फर्क क्यों है?
सरकार ने बताया कि पैक न किए गए पनीर पर पहले से ही कोई टैक्स नहीं लगता था। इसलिए अब सिर्फ पैक और लेबल वाले पनीर पर बदलाव किया गया है। यह फैसला घरेलू स्तर पर बने पनीर को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है।

साबुन की टिकिया पर नया GST क्या है? तरल साबुन से अलग टैक्स क्यों?
सरकार ने बताया कि टॉयलेट सोप बार पर GST घटाकर 5% कर दिया गया है। इसका मकसद नीचले और मध्यवर्गीय परिवारों का मासिक खर्च कम करना है। वहीं, तरल साबुन पर अलग दर इसलिए रखी गई क्योंकि उसका प्रयोग अलग वर्ग द्वारा किया जाता है।

फेस पाउडर और शैंपू पर टैक्स क्यों घटाया गया?
सरकार ने बताया कि ये चीजें अब लगभग हर वर्ग की जरूरत बन चुकी हैं, इसलिए इन पर 5% की दर लगाई गई है। हां, इससे महंगे ब्रांड भी फायदा उठाएंगे, लेकिन टैक्स दर ब्रांड के आधार पर तय करने से सिस्टम जटिल हो जाता, इसलिए इसे सरल रखा गया है।

केवल कुछ ही उत्पादों पर टैक्स कम क्यों किया गया?
सरकार ने कहा कि फेस पाउडर और शेविंग क्रीम जैसे उत्पाद हर वर्ग के लोग रोजाना इस्तेमाल करते हैं, इसलिए उन्हीं पर टैक्स में राहत दी गई है। बाकी वस्तुओं पर पुरानी दरें ही लागू रहेंगी।

40% जीएसटी को ‘विशेष दर’ क्यों कहा गया है?
सरकार ने बताया कि 40% की विशेष दर कुछ गिने-चुने लग्ज़री और हानिकारक वस्तुओं (जैसे सिगरेट, शरबत आदि) पर लागू की गई है। पहले इन पर जीएसटी के साथ मुआवजा उपकर भी लगता था, जो अब खत्म किया जा रहा है। टैक्स बोझ को स्थिर रखने के लिए सेस को ही जीएसटी में शामिल कर दिया गया है।

छोटे कृषि ट्रैक्टर को पूरी तरह टैक्स फ्री क्यों नहीं किया गया?
सरकार ने कहा कि पूरा टैक्स माफ करने से ट्रैक्टर निर्माता इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ नहीं ले पाएंगे, जिससे उनकी लागत बढ़ेगी और ट्रैक्टर की कीमत पर असर पड़ेगा। इसलिए टैक्स कम रखा गया, लेकिन पूरा माफ नहीं किया गया, ताकि किसान को राहत भी मिले और घरेलू उत्पादन को नुकसान भी न हो


	

थानाध्यक्ष ने छात्रों को किया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • थानाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक म्योरपुर स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र,छात्राओं को म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे द्वारा बुधवार को विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

Advertisement 
Advertisment


थानाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही हम अपना,गांव का,देश का विकास कर सकते है,उन्होंने नशा से होने वालीं हानियाँ बताते हुए नशामुक्ति पर बल दिया आप सभी अपने अभिभावकों को यदि नशा करते हो तो जरूर मना करें।

Advertisement

नशा से आप सभी दूर रहे अच्छे आदतों को लाऐ बुरी आदतों से दूर रहें उन्होंने साइबर क्राइम पर विस्तार से जानकारी देते हुए सतर्क रहने की सलाह दी,

Advertisement
Advertisment

यातायात नियमों का दृढ़ता से पालन कर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने,दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनने पर बल दिया, गाड़ी तेजी से न चलाऐ छात्राओं को निर्भीक हो विद्यालय आने का आह्वान करते हुए ,

Advertisement

कोई समस्या होने पर  तत्काल पुलिस को सूचना देने ,महिला हेल्प लाइन पर,डायल 112 सूचित करने को कहा,इस दौरान प्रधानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा,पी.एस.मिश्रा, सुब लाल ,विनय सिंह, श्रवण कुमार, मंजू कुमारी,हेड कांस्टेबल अजय कुमार व शिक्षक तथा छात्र – छात्राऐ उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक डॉ. अनिल मौर्य ने किया इंटरलॉकिंग व हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण

HIGHLIGHTS

  • विधायक डॉ. अनिल मौर्य ने किया इंटरलॉकिंग व हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण

सोनभद्र। सदर ब्लॉक अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य एवं हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण मंगलवार को मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल मौर्य, विशिष्ट अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत,

Advertisement

जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर किया गया।

Advertisment

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. अनिल मौर्य एवं ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में यह विकास कार्य पूरा हुआ है।

Advertisement



उन्होंने बताया कि अब तक कार्यालय परिसर में आने-जाने वाले शिक्षकों एवं ग्रामीणों को अंधेरे और असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। हाईमास्ट लाइट की स्थापना से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और इंटरलॉकिंग कार्य से आवागमन सुगम बनेगा।

Advertisement

विधायक ने कहा कि यह कार्य न सिर्फ शिक्षा जगत के लिए सुविधाजनक है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि सरकार विकास के माध्यम से हर व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisment

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला, अपार अभियंता श्यामधर, आलोक रावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिक्षा संस्थानों में विकास कार्य, समाज को नई दिशा देने का माध्यम है।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग की पहली कड़ी हैं- ADG वाराणसी जोन

HIGHLIGHTS

  • वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने 172 ग्राम चौकीदारों को बांटी साइकिल, छाता और टॉर्च

सोनभद्र। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया मंगलवार को जनपद सौनभद्र के दौरे पर रहे। इस दौरान पुलिस लाइन चुर्क में उन्हें सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।

Advertisment



पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित “ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में एडीजी पीयूष मोडिया, पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह तथा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा ने जनपद के विभित्र थाना क्षेत्रों में कार्यरत कुल 172 ग्राम चौकीदारों को साइकिल, छाता और टॉर्च वितरित किए।

Advertisement



कार्यक्रम के दौरान एडीजी ने हरी झंडी दिखाकर चौकीदारों को रवाना किया। साइकिल व अन्य सामग्री पाकर ग्राम प्रहरियों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया और इसे अपने दायित्व निर्वहन में सहायक बताया।



अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने कहा कि “ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग की पहली कड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की जानकारी चौकीदारों के माध्यम से पुलिस तक समय पर पहुंचेगी तो जनपद की कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।”

Advertisement 

उन्होंने बताया कि ग्राम प्रहरियों को पुलिस से जोड़ने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल की गई है, जिससे संवाद और विश्वास दोनों बढ़े।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों को दिया सम्बोधन

कार्यक्रम के बाद एडीजी ने पुलिस लाइन चुर्क में प्रशिक्षण ले रहे आरक्षियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “पुलिस की वर्दी पहनना गर्व की बात है। यह केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और जनता की सेवा का प्रतीक है।”

Advertisement

उन्होंने आरक्षियों से अपेक्षा की कि वे अपने आचरण, भाषा, समयबद्धता और संवेदनशीलता पर विशेष ध्यान दें। एडीजी ने कहा कि एक आरक्षी की कार्यप्रणाली से ही पुलिस की छवि जनता के बीच बनती या बिगडती है। गांव से शहर तक, कानून-व्यवस्था की पहली डोर ग्राम प्रहरी हैं।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला, बाल हित के रक्षक पीएलवी रहें संवेदी और सजग- प्राधिकरण सचिव शैलेन्द्र

HIGHLIGHTS

  • महिला, बाल हित के रक्षक पीएलवी रहें संवेदी और सजग-प्राधिकरण सचिव एडीजे शैलेन्द्र
    -बिना वारंट,
  • होटल ढाबे की तलाशी का अधिकार पुलिस को नहीं- कहा संयुक्त निदेशक अभियोजन मनोज यादव ने

सोनभद्र। नि:संदेह पीएलवी शोषितों और पीड़ितों के बीच न्याय का सेतु हैं और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अत्यावश्यक अंग बन चुके हैं, बावजूद इसके यह आवश्यकता महसूस की जा रही है

Advertisement

कि पीएलवी /अधिकार मित्र और अधिक सामुदायिक भाव से महिला और बाल हितों के प्रति संवेदनशील और सजग रहें। बुधवार को एडीआर भवन स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण समारोह के दौरान अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने अधिकार मित्रों से कही।
     

Advertisment

बाल एवं महिला संरक्षण विषय पर अधिकार मित्रों और लॉयर पैनल को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहां कि सूर्यास्त के बाद बच्चों और महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया जा

Advertisment

सकता विशेष परिस्थिति और अत्यंत संवेदनशील मामले में महिलाओं को महिला पुलिस के साथ ही गिरफ्तार किया जा सकता है साथ ही बच्चों की गिरफ्तारी के समय पुलिस बल बावर्दी उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती ना ही उनके साथ सीधे तौर पर शक्ति से पेश आ सकती है,

अलावा इसके उन्होंने दिव्यांगजन, महिला अधिकार के अलावा बालक एवं बालिका सुधार गृह, कारागार में बंदियों के अधिकार इत्यादि सहित राष्ट्रीय लोक अदालत और राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान की गूढ़ जानकारी पीएलवी/अधिकार मित्रों को दी।

पात्र गरीब चाहे वह किसी भी जाति धर्म संप्रदाय का हो भले ही वह अभियुक्त हो, उसे अपने मुकदमे की पैरवी के लिए नि: शुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की हक की जानकारी दी।

Advertisement

श्री यादव ने संवैधानिक अधिकार, मूलभूत अधिकार एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्य प्रणाली और महिला अधिकार, तलाक, घरेलू हिंसा, मातृत्व लाभ, जूविनाइल से संबंधित बाल विवाह आदि पर भी जानकारी दी।
 

डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस जयप्रकाश ने फंडामेंटल राइट और मौलिक अधिकार आदि की जानकार दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क वकील दिए जाने के बारे में भी प्रकाश डाला।

Advertisement 

संयुक्त निदेशक अभियोजन मनोज यादव ने राइट टू एजुकेशन, अनैतिक व्यापार अधिनियम 1956, लिव इन रिलेशनशिप तथा भारत में मानव तस्करी और देह व्यापार को रोकना ही है 1956 का उद्देश्य आदि पर प्रकाश डालते हुए वेश्यावृत्ति और उकसाने वाले तत्वों पर भी गूढ़ जानकारी और सज़ा के प्राविधान की जानकारी दी,

Advertisement

यह भी बताया कि बिना वारंट होटल ढाबा की तलाशी का अधिकार पुलिस को नहीं है। साथ ही यौन कर्मी से संबंधित मुद्दे और भेदभाव वित्तीय सुरक्षा अथवा वैकल्पिक रोजगार के अभाव में वेश्यावृत्ति आदि को मिल रहे बढ़ावा की जानकारी देते हुए कहा कि

Advertisement

यौन कर्मी की आयु 18 से काम नहीं होनी चाहिए।उत्पीड़न की स्थिति में वह चाहे तो कानून या पुलिस की सहायता ले सकता है। कहा कि यौन कमी को सभी प्रकार का भारतीय अधिकार है।

वन स्टाप सेंटर इंचार्ज दीपिका सिंह ने घरेलू हिंसा, जिला प्रोबेशन कार्यालय की भूमिका के अलावा पीड़ितों को सहायतार्थ
18 1 एवं 1090 पर सूचना के अलावा सुरक्षा संरक्षण एवं

Advertisement

चिकित्सा आदि के लिए तथा महिला कल्याण योजना की जानकारी हेतु वन स्टाप सेंटर से संपर्क करने एवं मिशन शक्ति एप को डाउनलोड करने पर बल देते हुए बताया कि महिला हिंसा, उत्पीड़न एवं तमाम समस्याओं का समाधान का मार्गदर्शन मिशन शक्ति एप पर होता है।

Advertisement

कहां कि वन स्टाप सेंटर एक छतरी की तरह होता है महिला हेल्प उसका प्रार्थना पत्र तैयार करना उन्हें राहत प्रदान कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मार्गदर्शन, उपचार, आश्रय प्रदान करता है।बताया कि पीड़ित महिला वन स्टाप सेंटर में 5 दिन के लिए रह सकती है फिर चाहे तो वह होम शेलटर जा सकती है।

Advertisement

  महिला समानता, कार्य स्थल पर टीका टिप्पणी, अश्लील फब्तियां, लैंगिक अपराध आदि की रोकथाम के लिए कार्य स्थल पर गठित आंतरिक परिवार कमेटी में शिकायत करने, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता की जानकारी दी।

वन स्टाप की कार्यकत्री अनुराधा जायसवाल ने दहेज निषेध, कार्य स्थल पर यौन शोषण पर विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वह लोग सर्वे का कार्य करती हैं और पीड़ितों को उचित सलाह देते हैं, समाधान न होने पर उन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण में जाने की जानकारी देते है।

संचालन कर रहे वक्ता चीफ लीगल एड डिफेंस शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि महिलाओं को विशेष अधिकार दिया गया है उन्हेंपरुष सिपाही गिरफ्तार नहीं कर सकता।

Shree digital desk
Advertisement

पूर्व सदस्य किशोर पूर्व सदस्य किशोर न्याय बोर्ड के ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अपराध अपराध ही होता है अपराध किए हुए बच्चे से पुलिस या अन्य कोई अधिकारी पूछताछ करता है तो उसे उसके माता-पिता की उपस्थिति में ही पूछताछ करने का अधिकार है

बाल अपचारी से थाने में बावर्दी में पूछताछ नहीं किया जा सकता है विशेष स्थिति में किसी सुरक्षित स्थान पर ही पूछताछ की जा सकती है। श्री त्रिपाठी ने सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट (एसआईआर) की जानकारी के अलावा

Advertisement

बाल किशोर न्यायालय की कार्य प्रणाली से पीएलवी और पैनल दायरों को अवगत कराया। इसके पूर्व विशेष प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। व संचालन चीफ लीगल एड डिफेंस शमशेर बहादुर सिंह ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के सचिव अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव, संयुक्त निदेशक अभियोजन मनोज कुमार यादव, ओम् प्रकाश त्रिपाठी पूर्व सदस्य किशोर न्याय बोर्ड सोनभद्र, सखी वन स्टाप सेंटर इंचार्ज दीपिका सिंह, कार्यकत्री अनुराधा जायसवाल, डिप्टी


चीफ लीगल एड डिफेंस जय प्रकाश, पीएलवी कमाल अहमद, निगार फरजाना, सरिता लाहा, रंजू भारती, सुमन, सपना, अजय मिश्रा, दीपन, भोला, प्रदीप मिश्रा, मनोज पाठक समेत पैनल लायर आदि उपस्थित रहे। जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने दी।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई  तो जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र करेगा बड़ा आंदोलन- सेराज हुसैन

HIGHLIGHTS

  • झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई  तो जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र करेगा बड़ा आंदोलन- सेराज हुसैन

सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के जिला सचिव मोहम्मद सेराज  हुसैन ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में “बंगाली दवाखाना” के नाम से बिना किसी विधिवत चिकित्सीय डिग्री तथा बिना रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक खोले जा रहे हैं। इन अवैध क्लीनिकों के विरुद्ध विभागीय स्तर पर केवल औपचारिक खानापूर्ति कर कार्रवाई की जा रही है, इस मुद्दे को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की  है।

Advertisment

श्री हुसैन ने कहा कि जनपद सोनभद्र में झोलाछाप डॉक्टरों का चांदी कट रहा है आए दिन गलत इलाज से लोगों की मौत हो रहा है समाचार पत्रों में टीवी चैनलों पर देखने को मिल रहा है lजिले के आला अधिकारी कार्रवाई के नाम पर कागजों तक सीमित है कब तक स्वास्थ्य विभाग लोगों के जान के साथ खीलवाड़ा कब तक करता  रहेगा।जनपद सोनभद्र की बहुत ही दैनिक स्थिति हो गई हैl जिसके कारण क्षेत्र की जनता में तरह-तरह की चर्चाएँ एवं आक्रोश व्याप्त है।

Advertisement

विदित हो कि घोरावल क्षेत्र में “बंगाली दवाखाना” पर नोडल अधिकारी द्वारा छापामारी कर कुछ समय के लिए क्लीनिक को बंद कराया गया था, किंतु मात्र एक माह भी नहीं बीता कि वही क्लीनिक पुनः संचालित होने लगा। जांच के दौरान कई गंभीर कमियाँ पाई गईं, इसके बावजूद क्लीनिक का दोबारा चालू होना विभागीय कार्यवाही पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

Advertisement 

वर्तमान में “बंगाली दवाखाना” का बोर्ड हटा दिया गया है, किंतु इलाज का कार्य धड़ल्ले से जारी है। इसके अतिरिक्त घोरावल, शाहगंज, इमलीपुर, करकी माइनर, रामगढ़, ओबरा, डाला, चोपन, मधुपुर, सुकृत, करमा, पगिया आदि क्षेत्रों में भी तीव्र गति से इस प्रकार के अवैध क्लीनिक खोले जा रहे हैं। भोली-भाली ग्रामीण जनता को इलाज के नाम पर ठगा जा रहा है और भारी धन वसूला जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहती है। यदि इन झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा खोले गए अवैध क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से बंद नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र को बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगीl  इस दौरान मोहम्मद सिराज हुसैन, राहुल सिंह पटेल, पंकज कुमार मिश्रा ,रामरूप शुक्ला , , संजय तिवारी ,शिवपूजन विश्वकर्मा ,संतोष कुमार नगरv, रवि शंकर तिवारी राजू मौर्य ,ज्ञापन पत्र के दौरान मौजूद रहेl

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डिबए सोनभद्र को सांसद छोटे लाल सिंह खरवार ने पांच लाख दिया

HIGHLIGHTS

  • डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र को सांसद छोटे लाल सिंह खरवार ने पांच लाख दिया

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के आमंत्रण पर डी बी ए सचिवालय पर सांसद छोटेलाल सिंह खरवार आए , और अध्यक्ष जगजीवन सिंह के साथ बाबासाहेब डा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।     

Advertisement

इस अवसर पर सांसद छोटे लाल सिंह खरवार ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एक जाने माने वकील भी थे, उन्होंने न केवल अपने मुवक्किलों के लिए वकालत की बल्कि समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों की भी वकालत की. इसलिए, उनकी गिनती आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वकीलों में होती है।                             

Advertisement

   अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के चबूतरा एवं दीवार और  बाबासाहेब डा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के कार्यालय तक इंटरलॉकिंग की मांग को उठाया, जिसको सांसद महोदय ने अपने सांसद निधि से पांच लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किया !  स्वीकृति मिलने से डी बी ए कार्यालय पर आने जाने में सुविधा हो जायेगी।                

Advertisement 

   संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता पवन कुमार सिंह ने किया। प्रदीप कुमार मौर्य, पवन कुमार सिंह,रवीन्द्र बहादुर सिंह, राजेश कुमार यादव, चर्तुभुज शर्मा, संदीप जायसवाल,राम गुल्ली यादव, राजेश कुमार मौर्य, राम जियावन सिंह,  राकेश कुमार सिंह, कामता प्रसाद, शाहनवाज आलम, टीटू गुप्ता, राजेन्द्र यादव, सुरेश कुशवाहा, विरेंद्र राव, आदि लोग उपस्थित थे!

Advertisment
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें