युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र
कूड़ा निस्तारण केंद्र के बजाय रहवासी क्षेत्र में कूड़ा फेंके जाने से बढ़ा आक्रोश
ओबरा, सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाधिकारी बीएन सिंह को शनिवार को पत्र सौंपा। युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सोनी ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा कूड़े कचरे को सरेआम फेंके जाने को लेकर नगरवासियों में नाराजगी है।
बताते चलें कि नगर के सेक्टर-9 से खरेटिया स्थित रोड के किनारे भारी पैमाने पर कूड़ा कचरा प्रतिदिन फेंका जा रहा है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों समेत जीव-जन्तुओ का व्यापक प्रदूषण व महामारीयों का सामना आये दिन करना पड़ रहा है जबकि उक्त क्षेत्र तापीय परियोजना का है,
Advertisement
इसके वावजूद धडल्ले से कूड़े को डम्प किया जा रहा है। सम्भावना है कि नगर पंचायत ओबरा के द्वारा बिना एनओसी के ही कुडे-कचरे को फेंका जा रहा है।
Advertisement
जबकि नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण केन्द्र भी बनाया गया है परन्तु वहाँ कूड़े-कचरे को फेंकने की बजाय रहवासी मार्ग के ईद-गिर्द गन्दगी फैलाई जा रही है।
AdvertisementAdvertisement
उक्त पत्र को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान भाजपा मण्डल मंत्री उमेश चन्द्र शुक्ला, कार्य समिति सदस्य वीरेन्द्र पाण्डेय, अमित शर्मा, रिजवान अहमद, अनीश सेठ मौजूद रहे।
यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता एवं सख्ती से प्रवर्तन हेतु चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद सोनभद्र की यातायात पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों,
अभियान का उद्देश्य- जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना।
Advertisement
चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर डग्गामार वाहनों, तीन सवारी व बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के कुल 256 चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया।
जनजागरूकता के अंतर्गत की गई भूगर्भ https…यवाहियों– हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व को समझाते हुए चालकों को जागरूक किया गया।
Advertisment
पंपलेट वितरण व मौखिक संवाद के माध्यम से नियमों की जानकारी दी गई। चालकों को नियमों के उल्लंघन पर कानूनी दंड के प्रावधानों से अवगत कराया गया।
AdvertisementAdvertisement
पुलिस का संदेश “यातायात नियमों का पालन करें – स्वयं की सुरक्षा करें एवं दूसरों की भी।” यातायात पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें।
करमा, सोनभद्र। समाजवादी पार्टी घोरावल विधानसभा की मासिक बैठक शनिवार को करमा में जिलाध्यक्ष राम निहौर यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा आदि मुद्दों पर अपना-अपना विचार व्यक्त किया।
Advertisement
मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों की दुर्दशा, बेरोजगारी की समस्याओं से जूझ रहे युवाओं, की बातों को सदन में उठाने के साथ जनपद मुख्यालय में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई है।
Advertisment
भरकवाह के ग्रामीणों ने गांव में जाने के लिए रेलवे कार्सिंग के लिए पत्रक दिया। करमा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव के बाद सांसद से ग्रामीणों ने मांग की। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव में छूटे मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने एवं आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी के जीत के लिए रणनीति तैयार करने की बात कहीं।
Advertisement
पूर्व विधायक घोरावल रमेश चंद दुबे कहां की बिहार में 7 लाख वोटरों के नाम काट दिए गए। यूरिया के लिए किसान दर-दर भटक रहा है। सड़क, बिजली और पानी की समस्या से आज जनता परेशान है।
Advertisement
2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए लोगों का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष रामनिहोर वादव ने पंचायत चुनाव की रणनीति बनाकर काम करने की बात कही। आज कमीशन खोरी बढ़ गई है उसे बचाने की जरूरत है।
Advertisement
पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव ने पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से अपील की वे अपने मतदाताओं को वोटर लिस्ट में दर्ज कराए। सरकार ने 27 हजार विद्यालयों को बंद किया है अगर अगली सरकार सपा की बनती है तो उन विद्यालय को चालू करने का काम सरकार करेगी। आज खाद की कालाबाजारी तेजी से हो रही है।
एबीवीपी ने पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान
सोनभद्र। रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध साथ ही विधि पाठ्यक्रम के अवैध संचालन सहित अनेक अनियमितताओं पर कार्यवाही में हो रहे विलंब के विरोध में शनिवार की शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर वृहद हस्ताक्षर अभियान चला विद्यार्थियों एवं युवाओं का समर्थन जुटाने काम किया।
Advertisement
इस दौरान अभाविप प्रदेश सह मंत्री शशांक मिश्रा ने कहा कि रामस्वरूप विश्वविद्यालय में हुई अनियमितता के खिलाफ अभाविप द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में हमे युवाओं एवं विद्यार्थियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जब तक अभाविप की मांगे पूरी नहीं हो जाती हमारा विरोध जारी रहेगा।”
Advertisement
जिला संयोजक ललितेश मिश्रा ने बताया कि “जब हम यहां प्रयागराज में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं इसी समय समु में अवैध कब्जे पर बुलडोजर चल रहा है। यदि 48 घंटों में अभाविप की जायज मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है।”
प्रान्त कार्यकारणी सदस्य अनमोल सोनी ने स्पष्ट किया कि “यह हस्ताक्षर अभियान केवल शुरुआत है और छात्र हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”
Advertisment
इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुंवर चतुर्वेदी, पूर्व जिला संयोजक सौरभ चौबे, मृगांक दुबे और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
AdvertisementAdvertisement
प्रान्त कार्यकारणी सदस्य अनमोल सोनी ने स्पष्ट किया कि “यह हस्ताक्षर अभियान केवल शुरुआत है और छात्र हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”
Advertisement
इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुंवर चतुर्वेदी, पूर्व जिला संयोजक सौरभ चौबे, मृगांक दुबे और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बारावफात पर आकर्षक झालर बत्तियों से नगर को सजाया गया था
जगह-जगह जुलूस निकाल कर तथा गले मिलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकवाद दी।
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को अकीदत के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बारावफात मनाया। जगह-जगह जुलूस निकाल कर तथा गले मिलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकवाद दी।
Advertisment
जुलूस में सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए लोग चल रहे थे। बारावफात पर आकर्षक झालर बत्तियों से नगर को सजाया गया था।
Advertisment
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से पूरब मोहाल मस्जिद होते हुए नई बस्ती मस्जिद, मेन चौक दीपनगर होते हुए पूरब मोहाल मस्जिद पर समाप्त हुआ।
Advertisment
वहीं सुरक्षा व्यवस्था में सीओ सीटी चारू द्विवेदी, कोतवाल सत्येंद्र रॉय सहित अन्य पुलिस कर्मी रहे। इस दौरन मुस्ताक खां, फरीद खां, रोशन खां, मुर्तजा अंसारी, हिदायत उल्ला खां, जाफर हुसैन, दानिश, अरसद खां, नथु वारसी, ऐजाज कादरी आदि शामिल रहे।
Advertisment
दुद्धी: नगर में सोमवार को अकीदत के साथ बारावफात मनाया गया। सुबह नौ बजे से स्थानीय मकतब जबारिया (ईदगाह) से निकाली गई जुलूसे मोहम्मदी में नगर व आस पास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत किया।
Advertisment
मंदिर तिराहे तक होकर मेन बाजार चौक रजा मस्जिद के पास पहुंचे। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बारावफात की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद के पास महफिल ए मिलाद का आयोजन किया गया।
Advertisment
जुलुस ए मोहम्मदी पूरे दुद्धी नगर में भ्रमण करते हुए हिन्दू भाइयों को गुलाब का फूल देकर मुबारक बाद दिया। नारे तक़दीर, अल्लाह हु अकबर और सरकार की आमद मरहब्बा के नारे लगाते हुए काली
पं. विद्याधर इंटर कॉलेज में धूमधाम के साथ मनाएगा शिक्षक दिवस
सोनभद्र। पं. विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस शिक्षण संस्थान कबरी में डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के अवसर पर केक काटकर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Advertisment
‘कृष्णन’ जी के चित्र के साथ भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर धूप- दीप जलाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
Advertisment
कार्यक्रम में गीत एवं अभिव्यक्ति के माध्यम से ‘कृष्णन’ जी को याद करते हुए गुरु एवं शिष्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “गुरु और शिष्य का रिश्ता अत्यंत पावन है।
Advertisment
इस रिश्ते की पवित्रता को बचाने के लिए गुरु और शिष्य दोनों को बहुत सावधानी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाना चाहिए। संरक्षक सुरेश तिवारी मैं कहा की शिक्षक शिशु के सर्वगुणों को बढ़ने वाला सही राह दिखाने वाला मार्गदर्शक है
Advertisment
” शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सभी छात्राओं ने अपने-अपने कक्षा -कक्ष को बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक सजाकर एवं अध्यापक/ अध्यापिकाओं की आरती उतार कर उनका सम्मान किया।
Advertisment
तत्पश्चात छात्र/छात्राओं ने टीचिंग का क्रियात्मक कार्य करते हुए अपनी-अपनी प्रतिभा को बिखरे विद्यालय की तरफ से सबसे सुंदर डेकोरेशन का कार्य करने वाले प्राथमिक,
Advertisment
जुनियर एवं सीनियर ग्रुप से तीन- तीन कक्षाओं एवं बेस्ट टीचिंग करने वाले तीन-तीन छात्र/छात्राओं को वरीयता सूची के आधार पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री सुरेश तिवारी श्री, श्रवण कुमार पाण्डेय ,
कृष्ण देव पाण्डेय,अनुराग त्रिपाठी, मनीष दूबे, सगीर खान, राजू प्रसाद , अमिताभ बच्चन, संदीप चौहान,पूजा पाण्डेय,शशि पटेल, चन्द्रभान देव पूजा सिंह, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पायल सोनी ,आरती, पूजा भारती ,सरोज, प्रीति आदि अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
दी आर्यन्स एकेडमी संत नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
सोनभद्र। शिक्षक दिवस के अवसर पर दी आर्यन्स एकेडमी संत नगर, रॉबर्ट्सगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
Advertisment
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार जालान ने महान दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज का आधार स्तंभ होते हैं और उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
Advertisment
विद्यालय की प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के योगदान और उनके मार्गदर्शन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देता बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Advertisment
कार्यक्रम में ऑफिस इंचार्ज श्री नवीन पांडेय जी ने भी शिक्षकों के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया। सभी शिक्षकों ने भी मंच पर आकर अपने अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प दोहराया।
AdvertismentAdvertisment
विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं प्रतिभायवी कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया इस अवसर पर बच्चो ने नृत्य का भी प्रदर्शन दिया एंव कुछ ने शिक्षको के सम्मान में चन्द शब्द कहे जिसमें वैष्णवी, आराध्या, अंशिका, धान्या, अनुष्का, मांसी, काव्या आदि ने भाग लिया।
Advertisment
अंत में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक श्री विनोद कुमार जालान ने शिक्षको को उपहार भी भेंट किया। यह कार्यक्रम शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान की अनूठी मिसाल बना और सभी उपस्थित लोगों के लिए अविस्मरणीय रहा।
Advertisment
जिसमें नवीन कुमार पाण्डेय, महेश त्रिपाठी, उमाकान्त दुबे, अश्वनी मिश्रा, नितिश, योगेश, हरिओम, सुसमा पाण्डेय, प्रतिमा चौबे, प्रियंका भट्टाचार्या, निशा चौबे, रोमा, अर्पणा, सुल्ताना याशमीन जहा व अन्य शिक्षक व शिक्षिकिएं उपस्थित रहें।
लखनऊ में हुए में छात्रों पर लाठीचार्ज और शैक्षणिक अनियमितताओं के विरोध में ABVP के छात्रों ने निकाला मसाल जुलूस
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रामस्वरूप विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर बाहरी असामाजिक तत्वों द्वारा हमले और पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), सोनभद्र इकाई ने शुक्रवार शाम रॉबर्ट्सगंज नगर में एक जोरदार मसाल जुलूस यात्रा निकाली।
Advertisment
यात्रा के माध्यम से विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अनियमितताओं, विधि पाठ्यक्रमों की मान्यता की कमी, छात्रों के लिए बने भवनों पर अवैध कब्जे, और कोर्ट के आदेशों की अनदेखी जैसे गंभीर मुद्दों पर तीव्र विरोध दर्ज किया गया।
Advertisment
ABVP की प्रमुख माँगें इस प्रकार हैं: 1. लाठीचार्ज घटना में पुलिसकर्मियों व बाहरी गुंडों सहित सभी दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। किसके आदेश पर लाठीचार्ज किया गया यह सभी प्रश्न अभी भी अनुत्तरित हैं जिनका उत्तर अतिशीघ्र सार्वजनिक किया जाए।
Advertisment
2. विधि छात्रों के वर्तमान को भ्रम में रखकर भविष्य के साथ खिलवाड़ कर नवीनीकरण व अनुमति के बिना विधि पाठ्यक्रम के अवैध संचालन की समग्रता से तथ्यात्मक जांच की जाए व पूरी प्रक्रिया में जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को दंडित किया जाए। विलम्ब शुल्क के नाम पर अर्थदण्ड के रूप में बड़ी धनराशि की उगाही, सामाजिक कल्याण के नाम पर लिए जाने वाले शुल्क,निर्धारित मानक आदि की भी सघनता से जांच कर रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने तक विश्वविद्यालय को सील किया जाए।
Advertisment
3. उच्च शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा दर्ज कराई गई प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर रामस्वरूप विश्वविद्यालय पर कार्यवाही आरम्भ की जाए। चांसलर, वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार सहित अन्य दोषियों की गिरफ्तारी हो।
Advertisment
4. श्री रामस्वरूप विश्वविद्यालय ने लगभग 6 बीघे सरकारी भूमि (नाली, तालाब, बंजर व चकमार्ग) पर अवैध कब्जा कर लिया था। राजस्व जांच के बाद मामला तहसीलदार कोर्ट पहुँचा, जिसने 25 अगस्त 2025 को विश्वविद्यालय प्रबंधन पर ₹27.96 लाख जुर्माना लगाते हुए कब्जा हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने 15 दिन में जुर्माना अदा कर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया है।कब्जा हटाने हेतु बुलडोजर कार्यवाही की जाए।
Advertisment
ABVP पदाधिकारियों ने क्या कहा: शशांक मिश्रा (प्रदेश सह मंत्री, ABVP) ने कहा, “छात्रों की आवाज़ को दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्र हितों की रक्षा के लिए ABVP हर स्तर पर संघर्ष करेगा।”
Advertisment
सौरभ सिंह (विभाग संयोजक) ने कहा,”यह मसला केवल एक विश्वविद्यालय का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश के छात्रों के भविष्य से जुड़ा है।”
Advertisment
ललितेश मिश्रा (जिला संयोजक) ने चेतावनी दी, “यदि आगामी 48 घंटों के भीतर प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो ABVP प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।”
Advertisment
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
प्रान्त जनजाति कार्य प्रमुख मनमोहन, प्रान्त कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी,तहसील संयोजक राहुल जलान पूर्व जिला संयोजक सौरभ चौबे और मृगांक दुबे,अतुल पांडे,मनीष पटेल,आशुतोष मोदनवाल,सत्यम शुक्ला,अभय सिंह, आलोक सोनकर,
निर्धन कन्या के विवाह के लिए मारवाड़ी महिला मंच ने किया सहयोग
सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा एक निर्धन कन्या के विवाह के लिए गृहस्थी के साथ ही रोजमर्रा के समान को देकर सामाजिक दायित्वों को निभाया।
Advertisment
महिला शाखा के इस सहयोग को देखकर लड़की के परिवार जन प्रफुलित हुए और महिला शाखा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मारवाड़ी युवा की अध्यक्ष रितु जालान ने बताया कि हमारे मंच का उद्देश्य ही समाज सेवा करना है।
Advertisment
और हम सामाजिक और धार्मिक कार्यों को करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। लड़की को उसकी शादी के लिए लहंगा, कपड़ा,जेवर और जरूरत के सामान भी दिए गए हैं। कोई भी कार्यक्रम करने के लिए हमारे मंच के सभी सदस्य पूरी तरह से उपस्थित रहते हैं उन सभी के सहयोग से ही हमारा कार्यक्रम सफल होता है।
Advertisment
कार्यक्रम में उपस्थित निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा कानोड़िया, पूर्व अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल, सचिव जूली अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, अनीता थर्ड, शशि केडिया, सुमन केजरीवाल, ज्योति मित्तल, अनीता कनोडिया, सीमा अग्रवाल, सुनीता सांवरिया, रिंकी जालान, अर्चना अग्रवाल एवं रीता अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
सोनभद्र। गुरुवार को नगर पालिका सभागार में नपा बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58.64 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को मंजूरी दी गई और अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनी।
सर्वसम्मति से तय किया गया कि पहले तीन बार नोटिस दिया जाएगा, इसके बाद कब्जे हटवाए जाएंगे। वहीं, जलकर, गृहकर की बकाया वसूली के लिए छूट योजना लागू करने पर भी सहमति बनी।
Advertisement
इस दौरान जलनिकासी का मुद्दा छाया रहा। जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए सबसे निचले इलाके नई बस्ती के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
Advertisment
नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद बारी बारी से नगर के सर्वांगीण विकास के लिए अपने सुझाव रखे। यह तय किया गया सीमा विस्तार के बाद नगर में तालाबों-पोखरों की संख्या 18 हो गई है। इन तालाबों पर मत्स्य पालन के लिए पट्टा दिया जाए,
AdvertisementAdvertisement
इससे नगर पालिका की आमदनी भी बढ़ेगी। पिछले दिनों हुई बरसात के कारण नगर की सड़कों पर हुए जलभराव से उत्पन्न हुई परेशानी के लिए सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद सबसे पुराने और निचले इलाके नई बस्ती की जलनिकासी के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया गया। इसे पूरा करने के लिए शासन से अतिरिक्त बजट की मांग होगी।
Advertisement
वही इमरती कॉलोनी और अन्य प्रमुख इलाकों के लिए भी वहां की परिस्थितियों के अनुसार योजना बनाने की जरूरत बताई गई। फ्लाईओवर के नीचे नाले की सफाई उपसा की ओर से न कराए जाने पर सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया।
कहा कि निर्माण के समय ही उपसा को इसकी जिम्मेदारी तय की गई थी। बावजूद नगर पालिका को सफाई करानी पड़ रही है। जगह-जगह नाले को खुला छोड़ दिया गया है,
Advertisement
जिससे हादसे हो रहे हैं। इस अव्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखने को कहा गया। बैठक में ईओ मुकेश कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, दीपिका सोनी, अशोक पटेल आदि मौजूद रहे।