मलखम्भ प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, सोनभद्र की टीम ने 90 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया
सोनभद्र। मंगलवार को जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित वाराणसी ज़ोन स्तरीय मलखम्भ प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी,
क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर तथा प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण, खेलप्रेमी एवं प्रतिभागी खिलाड़ीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के अंतर्गत आने वाले 10 जनपदों को प्रतिभाग हेतु आमंत्रित किया गया था।
Advertisement
जिनमें से निम्नलिखित 9 जनपदों की टीमों (सोनभद्र, मीरजापुर, भदोही, गाजीपुर, चन्दौली, जौनपुर, आज़मगढ़, बलिया, मऊ) ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा जनपद वाराणसी की टीम अपरिहार्य कारणवश प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकी।
Advertisement
खेल भावना, अनुशासन और भ्रातृत्व का अद्भुत उदाहरण प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सभी प्रतिभागी पुलिसकर्मियों एवं खिलाड़ियों को हार्दिक
Advertisment
शुभकामनाएं दीं और कहा कि: “मलखम्भ जैसी पारंपरिक एवं शारीरिक दक्षता बढ़ाने वाली विधा में पुलिसकर्मियों की भागीदारी न केवल उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक है, बल्कि यह बल में खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना को भी सुदृढ़ करती है।”*
Advertisement
खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए सच्ची खेल भावना, भ्रातृत्व स्नेह, सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं अनुशासन का परिचय दिया। विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कौशल एवं संतुलन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Advertisement
प्रतियोगिता में सामूहिक टीम में जनपद सोनभद्र नें 90 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जनपद मीरजापुर नें 29 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया. आयोजित प्रतियोगिता में जनपद सोनभद्र से मु0आ0 सत्य प्रकाश यादव व
AdvertisementAdvertisement
आरक्षी सूरज यादव नें 20 में 17-17 अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी रहे जिन्हें संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ³ खिलाड़ी पुरस्कार प्रदान किया गया। समस्त टीमों में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के फलस्वरूप चल बैजन्ती शील्ड जनपद सोनभद्र* को प्रदान की गयी।
17 सितंबर को PM मोदी के जन्मदिन से 02 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा होंगे विभिन्न कार्यक्रम – अनिल सिंह
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुआ। सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
Advertisment
जिला कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यशाला में बतौर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह जी मौजूद रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या व संचालन जिला सह संयोजक/जिला मंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
Advertisement
17 सितंबर मोदी जी के जन्मदिन से 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती तक चलेगा सेवा पखवाड़ा होंगे विभिन्न कार्यक्रम – अनिल सिंह कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पित है
इसलिए उनके जन्मदिन पर संगठन के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला से लेकर बूथ स्तर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 17 सितंबर जिला स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर 75 यूनिट रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Advertisement
उसी दिन बूथ स्तर पर स्वच्छता तथा स्वच्छता ही सेवा का संकल्प दिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा पीएम मोदी का लाइव संबोधन भी सुना जाएगा। 17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं 18 सितंबर को प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
Advertisement
आगे कहा कि पीएम मोदी का जीवन सेवा समर्पण से भरा जीवन है। सेवा पखवाड़ा एक माध्यम है जनता के बीच जाने का। और कहा कि पीएम मोदी जी का जीवन सेवा समर्पण से भरा जीवन है, सेवा पखवाड़ा एक माध्यम है जनता के बीच जाने का।
नरेन्द्र मोदी जी युवा रुप में भाजपा के संगठन महामंत्री के रुप मे गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री तथा आज देश के प्रधानमंत्री के रुप मे किये जा रहे सेवा कार्य सभी वर्गो के लिए अत्यंत अनुकरणीय है, मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रुप मे जाति और मजहब पर आधारित राजनीति की धुरी को बदली है।
Advertisement
आज उसमे गांव गरीब किसान नौजवान और महिलाएं है हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री के रुप मे नरेन्द्र भाई मोदी का हमे नेतृत्व मिला है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या ने आये हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
Advertisement
कार्यशाला मे मुख्यरुप से अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तिरथराज, अशोक मिश्रा, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पाण्डेय, चांदप्रकाश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व प्रत्याशी दुद्धी श्रवण गोंड, नागेश्वर गोंड़,
बिजली के करेन्ट से चार वर्षीय बालक और बड़ी मां की हुई मौत
सोनभद्र। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनभद्र नगर पालिका के बढ़ौली महाल में मंगलवार की शाम खेलते समय एक बच्चा कूलर में आये बिजली के करेन्ट की चपेट में आ गया जिसे बचाने गयी उसकी बड़ी मां को भी करेन्ट अपनी चपेट में लिया।
AdvertisementAdvertisment
इस घटना की जानकारी होते ही परिजन पास के एक निजी अस्पताल में दोनो घायलो को ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Advertisement
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनभद्र नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 06 बढ़ौली महाल निवासी आनन्द चौबे का चार वर्षीय पुत्र बाबू खेलते-खेलते घर के बाहर लगे कूलर के सम्पर्क में आ गया जिसमें बिजली का करेन्ट प्रवाहित हो रहा था, जिसे बचाने के लिए उसकी बड़ी मां नीतू चौबे पत्नी राजू चौबे 40 वर्ष ने बच्चे को पकड़ा तो वह भी बिजली करेन्ट की चपेट में आ गयी।
Advertisement
इस घटना की जानकारी होते ही परिजन दोनो घायलो को आनन-फानन में पास के एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही पूरे महाल में कोहराम मच गया। जिसे जैसे ही जानाकरी हुई वह निजी हास्पिटल पहुंचने लगे और देखते ही देखते लोगो की भीड़ हास्पिटल के बाहर जुट गयी।
उर्वरक किल्लत से नाराज किसानों का हंगामा, BDO को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र। जिले में उर्वरक की किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। भारतीय किसान संघ के बैनर तले मंगलवार को सभी विकास खंड कार्यालय परिसरों में किसानों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया।
Advertisement
किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारियों को सौंपकर अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।
Advertisment
इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक कार्यालय परिसर में भी किसान भारी संख्या में जुटे और जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन सौंपते हुए संघ के जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि जिस देश की अर्थव्यवस्था में कृषि सबसे अहम योगदान करती है, उसी देश में किसानों की उपेक्षा की जा रही है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि अन्नदाता अपनी मेहनत से देश का पेट भरता है, लेकिन जब उसे खाद, बीज और पानी की ही दिक्कत झेलनी पड़े, तो यह शासन-प्रशासन की नाकामी है।
Advertisement
राम बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि खाद की किल्लत से खरीफ फसलों की पैदावार प्रभावित हुई है। अगर यही स्थिति रही, तो आगामी रबी सीजन भी संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की जरूरत के अनुसार समय से पहले डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और गुणवत्तायुक्त बीज भी मुहैया कराया जाए।
उन्होंने नहरों की सफाई, टूटे झालों और गेटों की मरम्मत कर टेल तक पानी पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही सिंचाई के लिए निर्बाध रूप से 10 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग रखी।
AdvertisementAdvertisement
किसानों ने बाढ़ से हुई तबाही पर चिंता जताते हुए प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही मिर्च व टमाटर की फसलों में हुए भारी नुकसान का आकलन कर सरकार से राहत पैकेज जारी करने की गुहार लगाई।
प्रदर्शन में सदानंद मौर्य, दयाराम मौर्य, महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, अमित सिंह, नागेश्वर तिवारी, गोपाल सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, सुमित, रमाशंकर पांडेय, दिनेश, श्रीराम, मदन, चंद्रशेखर, रामरतन, छत्रसाल सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, ज्योति जंग सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
पांच कनिष्ठ सहायको को राज्यमन्त्री ने बांटे नियुक्ति पत्र
सोनभद्र। सोमवार को जनपद में राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित पांच कनिष्ठ सहायको को कलेक्ट्रेट सभागर में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव गोड़ व जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया
Advertisement
वही लोक भवन स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों एवं एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के उपरान्त उनके सम्बोधन का कलेक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सम्बोधन के सीधे प्रसारण के पश्चात् मुख्य चिकित्साधिकारी डा० अश्वनी कुमार द्वारा आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
Advertisment
जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड द्वारा उपस्थित पांच नवनियुक्त कनिष्ठ सहायको देवेश चतुर्वेदी, कुलदीप पटेल, संतोष कुमार, पूजा जायसवाल एवं सूरज कुमार गौतम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
Advertisement
इस दौरान समाज कल्याण मंत्री ने नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी के शुभकामना संदेश एवं धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
इस मौके पर घोरावल विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, सदर विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा, रमेश सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा किया गया मलखम्भ प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन
सोनभद्र। सोमवार को जनपद सोनभद्र में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित वाराणसी ज़ोन स्तरीय मलखम्भ प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारू द्विवेदी,
Advertisement
तथा प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण, खेलप्रेमी एवं प्रतिभागी खिलाड़ीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के अंतर्गत आने वाले 10 जनपदों को प्रतिभाग हेतु आमंत्रित किया गया था।
Advertisment
जिनमें से निम्नलिखित 9 जनपदों की टीमों (सोनभद्र, मीरजापुर, भदोही, गाजीपुर, चन्दौली, जौनपुर, आज़मगढ़, बलिया, मऊ) ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा जनपद वाराणसी की टीम अपरिहार्य कारणवश प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकी।
Advertisement
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सभी प्रतिभागी पुलिसकर्मियों एवं खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि: “मलखम्भ जैसी पारंपरिक एवं शारीरिक दक्षता बढ़ाने वाली विधा में पुलिसकर्मियों की भागीदारी न केवल उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक है, बल्कि यह बल में खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना को भी सुदृढ़ करती है।”*
Advertisement
खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए सच्ची खेल भावना, भ्रातृत्व स्नेह, सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं अनुशास2न का परिचय दिया। विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कौशल एवं संतुलन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इनर व्हील क्लब आर्या ने जरूरतमंद परिवारों में किया राशन का वितरण
सोनभद्र। सोमवार को इनर व्हील क्लब आर्या राबर्ट्सगंज ने चार जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इन परिवारों को गरीबी रेखा से नीचे होने के कारण विशेष सहायता की आवश्यकता थी।
Advertisement
प्रत्येक परिवार को 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, एक किलो अरहर दाल, सरसों का तेल, नमक, बिस्किट व एक दर्जन केला का वितरण किया गया।
Advertisement
इस दौरान क्लब की अध्यक्ष वंदना वर्मा, सचिव पूजा अग्रहरि, उपाध्याय रितु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, आईएसओ अर्पिता कुशवाहा, दीपा मेहता आदि रही। इस पहल के माध्यम से क्लब ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने का प्रयास किया है।
11 दिवसीय योग शिविर में नियमित योग का संकल्प दिलाया: योगी संकट मोचन
सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के दिशा निर्देशन पर पतंजलि योग परिवार सोनभद्र युवा भारत जिला महामंत्री/सोशल मीडिया जिला प्रभारी योगी संकट मोचन के अथक अखंड, प्रचंड,पुरुषार्थ के द्वारा 11 दिवसीय योग शिविर इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।
Advertisement
इंजीनियरिंग कॉलेज के विभागध्यक्ष सहित सभी छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर योग शिविर में प्रतिभाग किये तथा योग से होने वाले लाभ के बारीकियों को समझे, योगी संकट मोचन द्वारा सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया गया।
Advertisement
यह भी बताया गया कि आप अपने घर, परिवार, रिश्तेदारों के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से और लोगों को भी योग से होने वाले लाभ को बताएं,ताकि परम पूज्य स्वामी बाबा रामदेव जी के सपनों को साकार कर हर घर योग,घर-घर योग पहुंचाया जा सके।
AdvertismentAdvertisement
पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने योगी संकट मोचन द्वारा योग के प्रति किये जा रहे सराहनीय कार्यो की प्रशंसा करते हुए बहुत जल्द ही भव्य कार्यक्रम में सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
10-10 हजार रूपये अर्थदंड , अर्थदंड न देने पर दो-दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी
करीब 16 वर्ष पूर्व गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज हुआ था मुकदमा
सोनभद्र। करीब 16 वर्ष पूर्व दर्ज हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर किसान चौहान समेत सक्रिय गैंग पांच सदस्यों को 3-3 वर्ष की कठोर कैद एवं 10-10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो-दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक शफीक अहमद खान ने रॉबर्ट्सगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 23 सितंबर 2009 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में था तो पता चला कि किसान चौहान निवासी गौरही, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र का एक सक्रिय गैंग है,
Advertisement
जिसका वह गैंग लीडर है। इसके अलावा गैंग के सक्रिय सदस्य सुखराम , श्यामलाल, घूरे व संजय पटेल शामिल हैं। इनके विरुद्ध चोरी, वन अधिनियम, खनिज एवं खान अधिनियम समेत कई मुकदमा विचाराधीन है।
Advertisement
लोगों में भय पैदा कर आर्थिक लाभ हेतु कार्य करना इनका एकमात्र कार्य है। यहीं वजह है कि इनके विरुद्ध कोई भी मुकदमा लिखवाने अथवा गवाही देने की जुर्रत नहीं करता है। जिसकी वजह से इनका वर्चस्व कायम है।
Advertisement
इस तहरीर पर 23 सितंबर 2009 को रॉबर्ट्सगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर दर्ज किया गया था। विवेचना के उपरांत पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisment
मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर किसान चौहान, सक्रिय सदस्य सुखराम घूरे,श्यामलाल व संजय पटेल को 3-3 वर्ष की कठोर कैद एवं 10-10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
AdvertisementAdvertisement
अर्थदंड न देने पर दो-दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील धनंजय शुक्ला ने बहस की। दोषियों को जिला कारागार सोनभद्र भेजने का आदेश दिया गया है।