चंदौली में क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण: सोनभद्र के अधिकार मित्र होंगे शामिल

HIGHLIGHTS

  • चंदौली में क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण: सोनभद्र के अधिकार मित्र होंगे शामिल

सोनभद्र। जनपद चंदौली में गुरुवार को संवर्धन द्वितीय चरण के अंतर्गत पराविधिक स्वयं सेवकों यानी अधिकार मित्रों के लिए एक महत्वपूर्ण क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस विशेष प्रशिक्षण सत्र के लिए चंदौली को नोडल जनपद नियुक्त किया गया है, जिसमें सोनभद्र के साथ-साथ आजमगढ़, गाजीपुर और वाराणसी के अधिकार मित्र भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

Advertisement 

इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के सचिव (पूर्णकालिक) एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायाधीश राहुल ने बताया कि सोनभद्र जिले के सभी पैनल पीएलवी और अधिकार मित्रों को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण हेतु दिनांक 09 अप्रैल 2026 को सदर तहसील के सामने स्थित “ज्योति लॉन” में प्रातः 09:00 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

Advertisement

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अधिकार मित्रों को उनके विधिक दायित्वों और संवर्धन के द्वितीय चरण की बारीकियों से अवगत कराना है ताकि वे ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचा सकें।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें