HIGHLIGHTS
- इतिहासकार दीपक केसरवानी मानद उपाधि से विभूषित

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में सामाजिक, साहित्यिक संगठन विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश के प्रधान कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार स्मृति सेवा ट्रस्ट द्वारा समाजसेवी,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन/ इतिहासकार/साहित्यकार दीपक कुमार केसवानी को शोध/लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष/ संस्थापक, आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के प्रपौत्र मोहन बियार द्वारा सोन वैभव की मानद उपाधि से विभूषित किया गया।

ज्ञातव्य हो कि श्री केसरवानी तीन दशकों से भूतत्व, पुरातत्व, इतिहास, पत्रकारिता, हिंदी साहित्य के क्षेत्र में शोध एवं लेखन कार्य करते हुए आकाशवाणी/ दूरदर्शन केंद्र सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए हैं। इनकी पुस्तक केंद्र सरकार राज्य सरकार के विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रकाशित की जा चुकी है वर्तमान समय में विंध्य क्षेत्र में बौद्ध एवं जैन धर्म के अवशेष विषय पर लेखन कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर समाजसेवी शीतला सिंह पटेल, रामदेव बियार सहित ट्रस्ट के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।





































