दो बाइकों की हुई जोरदार टक्कर, हादसे में तीन की मौत व दो घायल

HIGHLIGHTS

  • दो बाइकों की हुई जोरदार टक्कर, हादसे में तीन की मौत व दो घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से भीषण सड़क हादसे की बात सामने आई है। सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र में रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर बीती रात दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोंग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयानक था कि एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाइक सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायलों

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब 11 बजे ग्राम करकी के पास हुई। जौनपुर जिले के कुंभ मोकलपुर गांव के रहने वाले जय सिंह (मोटरसाइकिल नंबर UP64AV 3643) अपनी पत्नी सरिता सिंह के साथ रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल (UP64AP 7534) से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। सोनभद्र पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची।

Advertisement

मौके पर ही पति-पत्नी की मौत
दोनों बाइक की टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि जय सिंह और सरिता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल चला रहे चन्दू पुत्र रमेश कोल (निवासी तिलौली, थाना करमा) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने चन्दू को मृत घोषित कर दिया।
दूसरी बाइक पर सवार कृष्णा पुत्र रामकेश कोल और अक्षय पुत्र देवशरण कोल, दोनों निवासी सकाही (थाना करमा) घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement

पुलिस ने जब्त की बाइक
घटना की सूचना मिलते ही करमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पंचनामा तैयार कर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और गलत साइड चलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि हादसे के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें