विश्व क्षय रोग दिवस पर पोषक पोटली का हुआ वितरण

HIGHLIGHTS

  • विश्व क्षय रोग दिवस पर पोषक पोटली का हुआ वितरण

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र द्वारा 30 टी बी मरीजों को पोषक पोटली वितरित किया गया, जिसमे भुना चना, खड़ी मूंग, चना, मोमफ़ली, सोयाबीन, होर्लिंक्स, फल इत्यादि वितरित किया गया। 

Advertisement

निश्चय मित्र बनाकर जिसमे डॉ अशोक कुमार यादव मणि हॉस्पिटल सोनभद्र, डॉ जे एन सिंह श्रेया हॉस्पिटल सोनभद्र, डॉ आर एस सिंह चेयरमैन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी , डॉ टी पी सिंह सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, डॉ एस के जायसवाल सरकारी सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी,

Advertisement

विमल अग्रवाल उप सभापति इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, किशोरी सिंह कोषाध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सदस्य विनय कुमार श्रीवास्तव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सदस्य राहुल इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा टी बी के मरीजों को गोद लिया गया |

Advertisement

समय – समय पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र निश्चय मित्र द्वारा पोषक पोटली का वितरण किया जाता है | निश्चय मित्र डॉ जे एन सिंह श्रेया हॉस्पिटल सोनभद्र, डॉ अशोक कुमार यादव मणि हॉस्पिटल सोनभद्र,  पूनम, विनय कुमार श्रीवास्तव को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |

कार्यक्रम में जिले की टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.के. राय ने भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार टीबी उन्मूलन अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।

Advertisement

इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण भी मौजूद रहीं। सीएमओ डॉ. पी. के. राय ने बताया कि जिले में अब तक 339 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। इन ग्राम पंचायतों में पिछले एक वर्ष से अधिक समय से टीबी के नए मरीज नहीं मिले हैं,

Advertisement

वहीं पूर्व में चिन्हित मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी संतोषजनक रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में 250 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुई, जबकि वर्ष 2024 में 76 और वर्ष 2023 में 13 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गई थीं। इनमें 27 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जो सर्वे में दूसरी बार टीबी मुक्त पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर नए मरीजों की पहचान की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

चिन्हित मरीजों को निशुल्क दवा के साथ ही पोषण हेतु प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। वहीं, मरीजों की पहचान में सहयोग करने वालों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान का शुभारंभ किया गया है,

Advertisement 

जिसके तहत जिले में विशेष रणनीति बनाकर मरीजों की पहचान और उपचार पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. जी.एस. यादव, डॉ. गिरधारी लाल, डॉ. कीर्ति आजाद बिंद, डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें