उद्योग व्यापार संगठन ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • उद्योग व्यापार संगठन ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले सोमवार की शाम नगर स्थित पृथ्वी बैंक्विट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।  इस अवसर पर बतौर अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित अजय शेखर, वर्तमान विधायक सदर भूपेश चौबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement

संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने अंग वस्त्र प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर  पर नगर के व्यापारियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला लोगों ने एक दूसरे को रंग- गुलाल  लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एक दूजे से गले मिलकर अभिवादन करने के साथ ही फागुनी रंग की बयार में मदमस्त भाव से गीत- संगीत के बीच गोते लगाते रहे लोग होली आई रे कन्हाई एवं होली के दिन दिल खिल जाते हैं

Advertisement

रंगों में रंग मिल जाते हैं जैसे गीतों पर थिरकता नजर आया पूरा समूह। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष ने अपने स्वागत भाषण में पदाधिकारीयों को साधुवाद देते हुए कहा कि कर्मठ एवं समर्पित पदाधिकारीयों के कारण ही हमारा संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है उन्होंने पदाधिकारीयों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व से हमें नई ऊर्जा, नई दिशा और आगे बढ़ने का साहस प्रदान करता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बसंत आ गया है इसमें उमंग है, रंग है ,स्वर है, सुगंध है, रंग फूलों में है, स्वर कोयल की कुंजन में है, और सुगंध आम्र की मंजरी व पेड़ पौधों की डालियों पर इठलाते खिलखिलाते पुष्प विखेर रहे हैं इन सबको अपने साथ लेकर बसंत ने अपनी छवि-छटा बिखेरी है, बहार व बयार बहाई है। उन्होंने मध्य पूर्व एवं पश्चिमी देशों के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि बसंत की इसी मादकता के साथ रुदन एवं क्रंदन का भी एहसास होने लगा है धरती में धुआं छाया है, गगन में कुहासा है,

Advertisement

और मानव मन उदास है, संभवत इसीलिए क्योंकि अंततः प्रकृति की ऊर्जा अभी भी कहीं अवरुद्ध है अभी तक वहां बसंत का आगमन नहीं हो सका है बलिदान की उमंग, तप के चटक रंग विवेक के स्वर व वैराग्य की सुगंध नहीं प्रसारित हो सकी है जब तक ऐसा ना हो पाएगा वसंत पूर्ण ना होगा एक अधूरापन एक अपूर्णता समूचे वातावरण को विषाक्त व विषाद ग्रस्त बनाए रखेगी।

Advertisement 

रक्त की छींटे यूं ही उड़ते रहेंगे प्रकृति यूं ही रूठी रहेगी आचरण के दोष, विचारों के विकार, हमें से किसी को भी बसंत की बहार एवं बयार में आनंदित नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का मजबूत सशक्त स्तंभ है व्यापारी जो देश को देता है सबल, संभल अपने क्षेत्र की कर्मठ उपादेयता अर्पित करते, ठीक उसी प्रकार जैसे स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में स्वाधीनता सेनानियों को आर्थिक मदद कर व्यापारियों ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराया आज भी व्यापारी इसी कर्तव्य निष्ठा से काम कर समय पर टैक्स देकर अपने देश को आर्थिक आधार पर और मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है।

Advertisement

मंच के माध्यम से जिला अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि अगर भविष्य में किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय हुआ तो हम सड़क पर उतरेंगे और जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष करते रहेंगे उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापारियों में एकता एवं भाईचारे की भावना को जागृत करना होगा ताकि आपस में किसी भी तरह की ईर्ष्या की भावना खत्म हो उन्होंने कहा कि व्यापारी हित में सभी को मिलकर काम करना होगा तभी इस देश का व्यापारी मजबूत हो सकेगा उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारा प्रेम सौहार्द का त्यौहार है होली के रंग उत्साह एवं उमंग  के प्रतीक हैं। बसंती उल्लास की रसधार में भीगने व भिगोने का नाम फगुआ है।

Advertisement

और इस समय प्रकृति अपने साथ नए अनुदानों के रंग एवं नए आशीषों की महक  लेकर आता है जिसके आगमन से प्रकृति पुलकित, पल्लवित वह पुष्पित हो उठती है बासंतिक परिधान में सज संवरकर। उन्होंने कहा कि यह सुअवसर है प्रकृति की यह खुशी  पुष्प पलाश के चटक रंगों संग सरसों के बसंती परिधानों से छलक उठी है धरा।

Advertisement

बसंत की इस अनुपम स्वागत में भ्रमरगीत से अभिगुंजित होते दिख रहे हैं जो कोयल के पंचम सुर और वह प्रकृति के सप्तम स्वर मानव संग-संग लयबद्ध हो रहे हो तथा नव पल्लव नूतन परिवेश में झंकृत हो उठे हैं नवगति- नवलय के आच्छादन से।

नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मानित अतिथियों व्यापारी साथियों, पदाधिकारीयों तथा पत्रकार बंधुओ की गरिमामय  उपस्थित ने इस कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

इस अवसर पर प्रितपाल सिंह, शरद जायसवाल, धर्मराज सिंह, राजू जायसवाल, रवि जायसवाल, जसकीरत सिंह, यशराज सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, सूर्या जायसवाल ,दीप सिंह पटेल, नागेंद्र मोदनवाल, कुशाग्र शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, अभिषेक सोनी, पंकज कनोडिया, विनोद कनोडिया, नवीन अग्रवाल, जसपाल सिंह, प्रमोद गुप्ता, अमित वर्मा, शिवम केसरी,

Advertisement

प्रतिक केसरी, दिलकरन सिंह, सुनील सरोज, कृष्णा सोनी, अमित जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अंकित सिंघल ,रामजी मोदनवाल, मंटू केसरी, गुरप्रीत सिंह सोखी, भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुष्पा सिंह, गुड़िया, सुमन केसरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें