विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में कमिश्नर ने की बैठक

HIGHLIGHTS

  • एसआईआर के फार्मो की सुपर चेकिंग का रोल ऑब्जर्वर ने किया समीक्षा
  • विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

सोनभद्र। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल / रोल ऑब्जर्वर राजेश प्रकाश द्वारा तहसील रॉबर्ट्सगंज, ओबरा एवं दुद्धी के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान फार्मों की सुपर चेकिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में विशेष रूप से फॉर्म-6 से संबंधित मामलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। मंडलायुक्त ने बताया कि कई स्थानों पर प्रस्तर फॉर्म-6 के अंतर्गत अपलोड किए गए आवेदनों को निरस्त किए जाने की स्थिति सामने आई है।

Advertisement

इस सम्बन्ध में निर्देश दिये कि बिना पर्याप्त कारण के किसी भी आवेदन को निरस्त न किया जाए उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वारा किए गए संशोधन, स्थानांतरण अथवा अन्य आवश्यक परिवर्तनों से संबंधित आवेदनों का निष्पक्षता और गंभीरता के साथ परीक्षण किया जाए, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

Advertisement

रोल आब्जर्वर ने तहसीलों के बीआरसी को निर्देशित किया कि फॉर्म-6 के लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें, जिससे मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा हो सके।

Advertisement

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन बद्रीनाथ सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी लंबित आवेदनों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

इस बैठक में उपस्थित उप जिला निर्वाचन वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें