HIGHLIGHTS
- पुलिस व पशु तस्कर में हुई मुठभेड तस्कर के पैर में लगी गोली
- 25 हजार का इनामिया सूरज चंद्रवंशी को पुलिस ने किया एनकाउंटर
सोनभद्र। रविवार भोर करीब 4 बजे कोतवाली पुलिस ने 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर बदमाश से मुठभेड़ में एनकाउंटर होगया,बीते एक जनवरी 26 को पशु तस्करी मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी सूरज चंद्रवंशी 22 वर्ष पुत्र उदय चंद्रवंशी निवासी घिवहीँ थाना विंढमगंज पर 25 हजार का इनाम भी रखा था।

रविवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सूरज चंद्रवंशी खजूरी गांव अमवार जाने वाले मार्ग रेलवे क्रासिंग रास्ते के पास है। और शायद कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में है

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेरा बंदी करने का प्रयास कर ही रही थी कि पुलिस आहट होते ही तस्कर जो करना हो गया और सड़क किनारे रुक कर फायरिंग करने लगा पुलिस के द्वारा अपने आत्मरक्षा में भी फायरिंग की गई जिसके दौरान उसके बाएं पैर में गोली लग गई।

और वह घायल हो गया, फायरिंग के तस्कर की गोली से कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह बाल बाल बचे और पुलिस की गोली से घायल अवस्था में जमीन पर पड़े पशु तस्कर को तुरंत इलाज हेतु सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलवस्था सूरज का प्राथमिक उपचार कर जिला मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया।
इस मुठभेड़ में सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई कुँवर सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद कांस्टेबल सर्वेश सिंह सहित कोतवाली पुलिस की टीम मौजूद रही।


































