HIGHLIGHTS
- सीओ सदर राज के नेतृत्व में गौ-तस्करों पर कडा प्रहार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर राज के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे

अभियान के अन्तर्गत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को मुखबिर खास से प्राप्त हुई कि 02 नफर गो तस्कर,गोवंश को वध करने की नियत से वेलवा डन्डी जंगल मोरैला से होते हुए बिहार बॉर्डर की ओर लेकर जा रहे है।

सूचना पर थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा टीम मोरैला में जंगल में घेराबन्दी कर 19 राशि गोवंश (1-बैल, 6-गाय, 8-बछिया, 4-बछड़ा) बरामद किया गया।

गौ-तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर दोनो अभियुक्त मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0- 20/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गो-वध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गोवंश बरामद करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक रामपुर बरकोनिया विनोद कुमार,उपनिरीक्षक रामनिवास यादव, हे0का0 नरेन्द्र सिंह यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र


































