श्री कृष्ण के माखन चोरी की लीला देख भाव विभोर हुए भक्त

HIGHLIGHTS

  • रासलीला के पांचवें दिन श्री श्याम सगाई व माखन चोरी की लीला का हुआ मंचन 
  • वृन्दावन के कलाकारों ने श्री श्याम सगाई व माखन चोरी की लीला का किया भाव पूर्ण मंचन

सोनभद्र।  नगर के रामलीला मैदान में चल रहे 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के  पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों संग रासलीला, श्री श्याम राधा जी की सगाई की रस्म व इसके बाद माखनचोरी का भावपूर्ण मंचन वृन्दावन के कलाकारों द्वारा किया गया।

Advertisement


श्री विशाखा रमन बिहारी रासलीला मंडल के संचालक स्वामी दाऊ दयाल उपाध्याय के निर्देशन में चल रही श्रीकृष्ण रासलीला में रविवार की रात भगवान श्री कृष्ण की बचपन की माखन चोरी की अलग-अलग लीलाओं में श्री कृष्ण कैसे गोपियों के घर जाकर माखन चुराया करते थे, दिखाया गया।

Advertisement


इस दौरान कान्हा के माखन चुराने की शिकायत लेकन पहुंची गोपियों का मंचन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान एक गोपी कान्हा जी को पकड़कर यशोदा मैया के पास लेकर पहुंचती है, लेकिन भगवान उस गोपी के बेटे का रूप धारण कर लेते हैं। पंडाल में मौजूद दर्शकों ने इस मंचन को देखकर खूब तालियां बजाई।

Advertisement 


इस दौरान नंद गांव में पहुंची राधा जी की सगाई का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से  जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद यादव, राजेश सोनी, धर्मेश सिंह खरवार, मनोज यादव, सत्यनारायण यादव, उमेश यादव, सौरभ यादव,विजय कानोड़िया, सरजू प्रसाद, संदीप पांडेय, डॉ. चंद्रभूषण पांडेय, डॉ. अनिल पांडेय, हर्ष केसरी, प्रदीप केशरी, उमेश केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें