ब्रज के रंग में रंगा शहर: रासलीला के तीसरे दिन ‘माटी चोरी’ और ‘ऊखल बंधन’ लीला ने मोहा भक्तों का मन

HIGHLIGHTS

  • ब्रज के रंग में रंगा शहर: रासलीला के तीसरे दिन ‘माटी चोरी’ और ‘ऊखल बंधन’ लीला ने मोहा भक्तों का मन

सोनभद्र। स्थानीय श्री रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी जीवंत प्रस्तुति से पांडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

Advertisement 


मंचन की शुरुआत नटखट कान्हा द्वारा सखाओं के साथ माटी खाने के प्रसंग से हुई। जब माता यशोदा उन्हें पकड़ती हैं और मुख खोलने को कहती हैं, तो कान्हा के मुख में ब्रह्मांड के दर्शन पाकर मैया अचंभित रह जाती हैं। इस दृश्य ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

Advertisement

इसके बाद माता यशोदा द्वारा बाल कृष्ण की शरारतों से तंग आकर उन्हें ऊखल से बांधने का प्रसंग दिखाया गया। इस लीला के माध्यम से कलाकारों ने दिखाया कि कैसे भगवान अपने भक्तों के प्रेम के वश में बंध जाते हैं।

Advertisement

वहीं कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि रासलीला का मंचन 25 फरवरी तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के अलग-अलग प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। अंत में आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर समिति के जितेन्द्र, राम प्रसाद यादव कृष्ण मुरारी गुप्ता सचिन गुप्ता, धीरज जालान, बचाऊं पाण्डेय, राकेश गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव संदीप चौरसिया, राजेश सोनी,  विजय कनोडिया, अशोक श्रीवास्तव धर्मेश सिंह खरवार, मनोज सिंह,संजू केशरीसहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें