CO सीटी ने की एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक

HIGHLIGHTS

  • क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क सभागार में एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक संपन्न
  • बालकों के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार

सोनभद्र। पुलिस महानिदेशक, महिला सम्मान प्रकोष्ठ उ0प्र0, लखनऊ के आदेश के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र के सभागार कक्ष में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की अध्यक्षता में स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट (SJPU) एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।

Advertisement

बैठक में कानून का उल्लंघन करने वाले बालकों, देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों, गुमशुदा/लापता बालकों की त्वरित बरामदगी, किशोर न्याय (जे0जे0) अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम से संबंधित प्रकरणों की प्रभावी विवेचना एवं पीड़ित बालकों को समयबद्ध रूप से बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया की गहन समीक्षा की गई।
  

Advertisement
Advertisement

विशेष रूप से पॉक्सो मामलों में प्रारूप (क) एवं प्रारूप (ख) को शुद्ध एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, किशोर न्याय बोर्ड से निर्गत सम्मनों की समय पर तामिला सुनिश्चित करने, तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों/विवेचकों के समक्ष आ रही व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement

 बैठक में बाल अधिकारों की सुरक्षा, बाल तस्करी की रोकथाम, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने, तथा विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।

Advertisement

 इस अवसर पर अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति, अभियोजन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यगण, चाइल्ड हेल्पलाइन प्रतिनिधि, श्रम विभाग, वन स्टॉप सेंटर, थाना एएचटीयू एवं एसजेपीयू के अधिकारी/कर्मचारी तथा जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें