पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत BJP की जिला कार्यशाला सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत BJP के जिला कार्यशाला का हुआ आयोजन

सोनभद्र। बीजेपी के जिला कार्यालय पर 7 मार्च से 14 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मण्डल में होने वाले पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बुधवार को जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने महाभियान को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन किया।

Advertisement

कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक रामसुन्दर निषाद ने किया। पार्टी ने तय किया है कि बूथ स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जायेंगे।
कार्यशाला में बड़ी टीवी स्क्रीन पर पीपीटी के माध्यम से पार्टी के नवाचार पंचपरिवर्तन आगामी कार्यक्रमों और करणीय कार्याे की जानकारी दी गयी।

Advertisement

कार्यशाला मे बतौर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण तरासने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वह बढ़ता है, जो सीखना बंद कर देता है वो बढ़ना भी बंद कर देता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संगठन सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। इससे संगठन की कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना और अधिक प्रखर होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाअभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और कार्यकुशलता को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं।

यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, सेवा कार्यों और जनसंपर्क अभियान से जोड़ते हुए उन्हें अधिक प्रभावी बनाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस व्यापक प्रशिक्षण से संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की सतत प्रक्रिया है।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के संदर्भ में कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आगे कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संस्थापक नेताओं के विचार को आत्मसात करने कि प्रेरणा मिलती है इससे सेवा सपर्मण और राष्ट्रहित की भावना अधिक प्रखर होगी।

Advertisement

महाअभियान के माध्यम से बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की नीतियों और जनसेवा के मूल मंत्र से जोड़ा जा रहा है। यह अभियान केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करने का महायज्ञ है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है और प्रशिक्षण से उसकी क्षमता, दक्षता और वैचारिक स्पष्टता में वृद्धि होती है। यह महाअभियान संगठन की मजबूती, विस्तार और अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Advertisement

कार्यशाला में मुख्यरुप से उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, नि0 जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश मंत्री जनजाति मोर्चा नागेश्वर गोंड, प्रशिक्षण कार्यक्रम संयोजक रामसुन्दर निषाद,

Advertisement

ओमप्रकाश दूबे, कमलेश चौबे, ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, अजीत रावत, सो0मि0 मनोज सिंह, अभय सिंह, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या, रंजना सिंह, अनिल सिंह गौतम, रमेश पटेल, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता,

Advertisement

संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, विशाल पाण्डेय, पुष्पा सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, अमरेश चेरो, सरजू बैसवार, दिलिप चौबे, रामलाल चेरो, सीमा गुप्ता, प्रमोद शुक्ला, शिवनाथ जायसवाल, संजय केशरी, विनय श्रीवास्तव, मनीष पटेल सहित सभी मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आदि उपस्थित रहे।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें