रासलीला के दूसरे दिन पूतना वध के लीला का हुआ मंचन, श्री कृष्ण के जयकारें से गूंज उठा पंडाल

HIGHLIGHTS

  • रासलीला के दूसरे दिन श्री कृष्ण ने किया पूतना वध
  • रासलीला के दूसरे दिन पूतना वध के लीला का हुआ सजीव मंचन

सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित श्री रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के दूसरे दिन कंस द्वारा श्री कृष्ण को ढूंढने और उन्हें मारने के लिए भेजे गए राक्षसों के वध का मंचन किया गया।

Advertisement 

इस दौरान पूतना के वध के मंचन के दौरान श्री कृष्ण द्वारा किए गए वध पर पंडाल में जय श्री कृष्णा के जय घोष गूंजे।

Advertisement

इस दौरान बड़ी संख्या में नगर वासी वृंदावन से पहुंचे कलाकारों की रासलीला देखने के लिए पहुंचे।
इस अवसर पर संयोजक राम प्रसाद यादव ने बताया कि दूसरे दिन की शुरुआत श्री राधे कृष्ण के आरती पूजन के साथ की गई, जिसके बाद नंद के घर भगवान की बचपन की अठखेलियों का दृश्य दिखाया गया।

Advertisement

मंचन में आगे की प्रस्तुति में दिखाया गया कि कंस को नहीं पता चल पा रहा था कि उसके काल के रूप में पैदा हुए श्री कृष्ण कहा हैं, जिस पर उसने पूतना को नवजन्मे बच्चों को मारने के लिए भेजा।

Advertisement

इस दौरान जब ढूंढते ढूंढते पूतना श्री कृष्ण के घर पहुंची तो उसने चुपके से श्री कृष्ण को उठाया और अपना विषैला दूध पिलाकर उनको मारने का प्रयास करने लगी, लेकिन भगवान श्री कृष्ण ने दूध के साथ-साथ पूतना के प्राण भी खींच लिए।

Advertisement

मंचन की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को शुरू से अंत तक पंडाल में रोके रखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता अध्यक्ष  सचिन गुप्ता, महामंत्री धीरज जलान,

Advertisement

कोषाध्यक्ष बचाऊ पांडे, संजीव गुप्ता, सौरभ यादव, उमेश यादव, अमरेश पटेल,राघवेंद्र नारायण, विमल चौबे, राकेश गुप्ता, धर्मेश विजय कानोड़िया, अशोक श्रीवास्तव,

Advertisement

संदीप चौरसिया, हर्ष केशरी, धर्मेश सिंह खरवार, दिलकरन सिंह, सुनील श्रीवास्तव, मिठाई लाल सोनी, राजेश सोनी, शिवकुमार सोनकर, सरजू प्रसाद सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें