उद्योग व्यापार मंडल ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 192 लोग हुए लाभान्वित

HIGHLIGHTS

  • उद्योग व्यापार मंडल ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 192 लोग हुए लाभान्वित

सोनभद्र। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ एवं उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित इंडियन ट्रेनिंग सेंटर, मेन चौक पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया।

Advertisement

शिविर में डॉ. अमित कुमार, डॉ. ऋषभ पाण्डेय, श्याम द्विवेदी, गौरव अवस्थी एवं अजीत पाण्डेय ने मरीजों की जांच की। जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि शिविर में व्यापारियों एवं आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। कुल 192 लोग इस स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित हुए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थियों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई। इसके अलावा 15 लोगों का ईसीजी, 30 लोगों की बीएमडी (हड्डी घनत्व जांच) तथा 42 लोगों की पीएफटी (फेफड़ा जांच) की गई।

Advertisement
Advertisement

जांच के उपरांत चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श एवं दवाओं की जानकारी भी दी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल भविष्य में भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविर एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Advertisement

शिविर को सफल बनाने में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बसल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल,

Advertisement 

नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, महिला नगर अध्यक्ष रितु अग्रहरी, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, जिला संगठन मंत्री नीटू सिंह एवं राजेश जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों का सक्रिय योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें