HIGHLIGHTS
- नपा क्षेत्र के सरकारी जमीन पर मिली भगत कर लेखपाल करा रहे कब्जा : रूबी प्रसाद
- सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराकर सार्वजनिक हित में कराया जाएगा विकास कार्य

सोनभद्र। शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को रूबी प्रसाद अध्यक्ष की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का अयोजन किया गया।

तत्क्रम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबर में 4, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 0, समस्त निकायों में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई।


जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। रूबी प्रसाद अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है।

वही नपा अध्यक्ष ने बताया की नगर पालिका क्षेत्र सरकारी जमीनों पर लेखपालों के मिली भगत अवैध कब्जा कराया जा रहा है। जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को इस संदर्भ में शिकायत पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा और नगर पालिका क्षेत्र के सभी सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करते हुए सार्वजनिक हित में नए निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर जेई राजकुमार राज, सभासद अनवर अली, मनोज़ चौबे, अजीत सिंह, सुजीत कुमार, अजय कुमार, राजीव कुमार, अमित दुबे, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहें।




































