
HIGHLIGHTS
- 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवा फार्म 6 भर बने मतदाताः जिला निर्वाचन अधिकारी
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने कई मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग के चलाये जा रहे एसआई आर के तहत मतदाताओ को प्राप्त नोटिस के साथ अपनी मतदाता सूची में अशुद्ध, डुप्लीकेट अथवा किसी तरह की त्रुटि को मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर सुधार कराये ताकि निर्धारित तिथि के अन्दर ऐसी त्रुटियों में सुधार किया जा सके।

उक्त बातें जिला निर्वाचन अधिकारी ने विद्यालयों में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते समय कहा। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं से फॉर्म-6 भर कर नये मतदाता नाम जुड़वाए और नोटिस जारी किये मतदाताओं से की अपील, निर्धारित समय, स्थल व तिथि पर उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करे।

जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग सोनभद्र नगर के मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किये।

इस दौरान उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय के बूथ संख्या-49, 50 व 51 में ईआरओ द्वारा नोटिस पर की जा रही सुनवाई व नये मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने आदि प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि नो मैपिंग वाले जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की गयी है, वह निर्धारित तिथि पर निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों, जिससे नोटिस सुनवाई की प्रक्रिया निर्धारित समय अवधि में हो सकें।

इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या 14, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 20 का भी निरीक्षण किये, उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित अभिलेखों, नोटिस वितरण एवं सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, और उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।
उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है तथा उनकी सुनवाई संबंधित बूथों पर निर्धारित तिथियों में ईआरओ द्वारा की जा रही है।
जिलाधिकारी ने संबंधित मतदाताओं से अपील की कि वे अपने निर्धारित बूथ पर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करें। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अशुद्ध, डुप्लीकेट अथवा त्रुटिपूर्ण हैं,
वे भी बूथ स्तर पर उपस्थित होकर आवश्यक प्रपत्रों के माध्यम से अपने नाम शुद्ध कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहें।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, एआर को- आपरेटिव देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, तहसीलदार सदर अमित सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें











































