एक सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

HIGHLIGHTS

  • एक सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

सोनभद्र। जिले के अनपरा थानाक्षेत्र के औड़ी-सिंगरौली हाईवे किनारे वाहन एजेंसी के सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। परिजन पहुंचे तो कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में लगी रही।

क्या है पूरा मामला
अनपरा के डिबुलगंज निवासी बावनसुभा भारती (50) पुत्र स्व. रामलोचन ओमेन सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी में काम करता था। कंपनी द्वारा उसे औड़ी-सिंगरौली हाईवे किनारे ट्रक एजेंसी ममता मोटर्स पर तैनात किया गया था। शनिवार को उसकी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी थी।

रात आठ बजे वह ड्यूटी गया और देर रात उसकी तबियत खराब हो गई। तीन बार शौचालय जाने के बाद वह अपने केबिन में बिस्तर पर सोने चला गया, उसके बाद उठा ही नहीं। सुबह जब अगली पाली का सुरक्षाकर्मी ड्यूटी करने पहुंचा और उठाने लगा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और एजेंसी के अन्य कर्मचारियों से बात की। परिजन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। परिजनों का कहना है कि जब उनकी तबियत खराब थी, तो उन्हें घर क्यों नहीं भेजा गया और घरवालों को सूचना क्यों नहीं दी गई। कंपनी के जिम्मेदार अधिकारीयों से वार्ता किए बिना शव को उठाने से मना कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें