HIGHLIGHTS
- रामलीला मैदान श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन आज से
- कार्यक्रम का उद्घाटन हिमालय से पधारे तपोनिष्ठ परमपूज्य संत 1008 स्वामी श्री सेवादास जी महाराज द्वारा किया जाएगा।
- आज की रासलीला में श्री कृष्ण जन्म की लीला का होगा मंचन

सोनभद्र। नगर के मध्य स्थित श्री रामलीला मैदान में द्वितीय वर्ष 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला आयोजन आज दिनांक 15 फरवरी दिन रविवार से 25 फरवरी दिन बुधवार तक समय शाम 7:30 से रात्रि 11:00 तक होगा।

जिसमें श्रद्धालुगण भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरूप और लीलाओं का दर्शन करेंगे। आयोजन समिति द्वारा रासलीला की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

कार्यक्रम के संयोजक रामप्रसाद यादव ने बताया है कि रासलीला का उद्घाटन आज शिवरात्रि के अवसर पर हिमालय से पधारे तपोनिष्ठ परमपूज्य संत 1008 स्वामी श्री सेवादास जी महाराज करेंगें।

उन्होंने बताया कि वृंदावन के रासमंडली द्वारा आज कृष्ण जन्म की लीला का सजीव मंचन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारीयों ने अधिक से अधिक श्री कृष्ण प्रेमियों को रासलीला में आने के लिए आग्रह किया है।





































