11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला का होगा भव्य आयोजन 15 फरवरी से

HIGHLIGHTS

  • रामलीला मैदान श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन 15 फरवरी से
  • कार्यक्रम का उद्घाटन हिमालय से पधारे तपोनिष्ठ परमपूज्य संत 1008 स्वामी श्री सेवादास जी महाराज द्वारा किया जाएगा।
  • खाटू श्याम उत्पत्ति, ब्रज की लट्ठामार होली सहित श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

सोनभद्र। नगर के मध्य स्थित श्री रामलीला मैदान में द्वितीय वर्ष 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला आयोजन 15 फरवरी दिन रविवार से 25 फरवरी दिन बुधवार तक समय शाम 7:30 से रात्रि 11:00 तक होगा। जिसमें श्रद्धालुगण भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरूप और लीलाओं का दर्शन करेंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रासलीला की तैयारियों को मूर्त रुप देने में लगे हैं।

Advertisement

कार्यक्रम के संयोजक रामप्रसाद यादव ने बताया कार्यक्रम का उद्घाटन 15 फरवरी शिवरात्रि के अवसर पर हिमालय से पधारे तपोनिष्ठ परमपूज्य संत  1008 स्वामी श्री सेवादास जी महाराज करेंगें।
उन्होंने बताया कि वृंदावन के रासमंडली द्वारा कृष्ण जन्म की लीला से प्रारंभ होकर क्रमशः पूतना वध एवं शंकर बधाई, माटीचोरी, उखल बंधन, कालीदह, नाग नथैया लीला, माखन चोरी लीला, खाटू श्याम उत्पत्ति,

Advertisement

वीर अभिमन्यु, सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र लीला, सुदामा चरित्र, भक्तमती मीरा बाई लीला, कंश वध की लीला सहित ब्रज की लट्ठामार होली की लीला का मंचन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारीयों ने अधिक से अधिक श्री कृष्ण प्रेमियों को रासलीला में आने के लिए आग्रह किया है।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें