किसान हित के लिए किसी भी कीमत पर समझौता नहीं- भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • धान खरीद को लेकर खाद्य रसद मंत्री सतीष शर्मा से मिलकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने व्यक्तिगत पत्र सौंपा और कहा है कि जनपद में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाय।

सोनभद्र। जनपद-सोनभद्र का क्षेत्रफल के हिसाब से बहुत बड़ा है ऐसे में चतरा राबर्ट्सगंज विकास खण्ड में व्यापक पैमाने पर धान का उत्पादन होता है इस वर्ष शासन से धान खरीद का लक्ष्य 1 लाख 3 हजार मि0टन का रखा हुआ था। 14 जनवरी 26 तक जनपद में कुल 16544 कृषकों का शत प्रतिशत 1 लाख 3 हजार मि0टन धान क्रय किया जा चुका है।

Advertisement

जबकि धान विक्रय हेतु अभी जनपद में 25 हजार 965 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है अभी तक लगभग 9 हजार 500 किसान धान नही बेच सके है और पंजीकरण बढ़ रहा है। ऐसे में सदर विधायक भूपेश चौबे ने कृषि मंत्री को बताया है कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग सवा तीन फिसदी धान का उत्पादन ज्यादा हुआ है ऐसे मे जनपद-सोनभद्र के किसानों का लक्ष्य 1 लाख 75 हजार मि0टन किया जाना किसानहित में होगा।

Advertisement

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कृषि मंत्री से निवेदन किया है कि यदि लक्ष्य को बढ़ा दिया जाय तो यहां के किसानों का हित होगा उन्होने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि सोनभद्र जैसे जनपद में लक्ष्य बढ़ाना अति आवश्यक है।

Advertisement

कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सोनभद्र जनपद प्रान्त के आखिरी छोर पर है ऐसे में यहां के किसानों का हित सर्वोपरि है। साथ ही सदर विधायक भूपेश चौबे ने जनपद के किसानों को संदेश देते हुए कहा है कि जिनका पंजीकरण पूर्व में हो चुका

Advertisement

है तो उनका धान यदि साधन सहकारी समितियों और अन्य धान क्रय केन्द्रों पर नही उतरा है तो मुझसे व्यक्तिगत संपर्क कर सकते है। उन्होने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार अब तक का प्रदेश में अभूतपूर्व बजट पेश किया है। जिसमें किसानहित सर्वोपरि है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें