DM ने प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

HIGHLIGHTS

  • DM ने प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सोनभद्र। जनपद ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द व उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जाय। इसके साथ ही विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखा जाय और विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं को परख जाए।

Advertisement

जनपद के प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द, उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिये। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

Advertisement

उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षा प्रदान की जाए तथा पठन-पाठन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए,

Advertisement

जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने शौचालय, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

Advertisement

वही जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही।

Advertisement

आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली गयी तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्दद पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें