क्रशर प्लांट संचालक हत्याकांड का खुलासा: नौकरी से निकाले जाने से नाराज था मिस्त्री, पत्थर से सिर कूंचकर की थी हत्या

HIGHLIGHTS

  • नौकरी से निकाले जाने से नाराज था मिस्त्री, पत्थर से सिर कूंचकर की थी क्रशर प्लांट संचालक की हत्या

सोनभद्र। जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र स्थित गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सर्विलांस, एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या व चोरी के मामले में वांछित आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

Advertisement

क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी श्रवण सिंह उर्फ श्रवण गोंड ने कंपनी संचालक के चाचा विष्णु हरि उपाध्याय की पत्थर से वार कर हत्या की थी। घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर नाले और झाड़ियों में छिपाकर रखे गए मॉनिटर, प्रिंटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले कंपनी में करीब दो वर्ष तक मिस्री (राजमिस्त्री) के पद पर कार्यरत था। नौकरी से निकाले जाने और डांट-फटकार के कारण मृतक से उसकी रंजिश हो गई थी। इसी बदले की भावना में उसने वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

आरोपी मे कबूल किया गुनाह
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 7 फरवरी की रात वह बाउंड्री कूदकर परिसर में दाखिल हुआ और बरामदे में सो रहे विष्णु हरि उपाध्याय के सिर पर पत्थर से तीन-चार बार वार कर उनकी हत्या कर दी।

Advertisement 

इसके बाद उसने ऑफिस का ताला खोलकर करीब 6500 रुपये नकद और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पहचान छिपाने के लिए उसने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और मॉनिटर व प्रिंटर को नाले की झाड़ियों में छिपा दिया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई थीं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें