हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है बजट 2026- भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • अंत्योदय और आत्मनिर्भरता का रोडमैप: राबर्ट्सगंज बजट चौपाल में साझा हुए विकास के नए आयाम
  • BJP ने किया राबर्ट्सगंज विधानसभा स्तरीय चौपाल का आयोजन, बजट 2026 की बारीकियों पर चर्चा
  • किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और गरीब वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है बजट 2026- भूपेश चौबे

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय बजट व उत्तर प्रदेश सरकार का बजट 2026 पर विधानसभा स्तरीय चौपाल का आयोजन राबर्ट्सगंज विधानसभा का सवेरा कैंपस में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या व संचालन जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया। इस मौके पर मुख्यअतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के बजट-2026 में किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और गरीब वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Advertisement

इस बजट को आजादी के बाद का सर्वश्रेष्ठ विकासोन्मुख और गरीब कल्याण को समर्पित बजट बताया इस बजट में युवा, रोजगार मांगने वाला नही बल्कि रोजगार देने वाला बने बजट में युवाओं उद्यमियों, किसानों, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए व्यापक प्रावधान किया गया है।

Advertisement

उन्होंने बजट में रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सदर विधायक ने बजट को ऐतिहासिक और सर्वसमावेशी बताया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह समाज के प्रत्येक वर्ग की आकांक्षाओं के अनुरूप है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है। केन्द्र सरकार कि व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

Advertisement

इस मौके पर नि0 जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने इस बजट को विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में उद्योग निवेश और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनुकुल वातावरण तैयार किया है,

Advertisement 

आज विश्व में सर्वाधिक निवेश भारत में आ रहा है, और भारत में सर्वाधि निवेश उत्तर प्रदेश में हो रहा है, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्वदेशी उत्पादन बेहतर पैकेजिंग और विपणन व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया है। स्वयं सहायता समूह के उत्पाद अब प्रदेश ही नही देश-विदेश तक पहुंच रहे है।

Advertisement

बजट चौपाल को व्यापार मण्डल के संयोजक राजेश गुप्ता व एमबीएम माडर्न पब्लिक स्कुल के कक्षा 9 की छात्रा खुशी केशरी ने इंग्लिश में बजट पर चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, विमल अग्रवाल ने भी चौपाल के माध्यम से बजट पर चर्चा किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ओमप्रकाश यादव, संतोष शुक्ला, शंम्भू सिंह, अनूप तिवारी, दिलिप चौबे, योगेन्द्र बिन्द, बलराम सोनी, संजय जायसवाल, अमरेश चेरो, प्रमोद गुप्ता, रामलाल चेरो, सुनिल सिंह, अनिल सिंह, प्रकाश केशरी, कमलेश खांम्भे, नारसिंह पटेल, अरुण सिंह, रितु अग्रहरी, अमन वर्मा, रमेश जायसवाल, मंजू गिरी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें