दुष्कर्म के दोषी मुमताज अंसारी को हुई बीस वर्ष की कठोर कारावास की सजा

HIGHLIGHTS

  • 80 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी 
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 65 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व 16 वर्ष की नाबालिग किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म  का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व 16 वर्ष की नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी मुमताज अंसारी को 20 बर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Advertisement

उसके ऊपर 80 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 65 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने शाहगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 24 अप्रैल 2019 को प्रातः 4 बजे उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को मुमताज अंसारी पुत्र  अजमुद्दीन अंसारी निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज,

Advertisement

जिला सोनभद्र जो शाहगंज में किराए के मकान में रहकर गाड़ी चलाने का कार्य करता है ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने की नियत से भगा ले गया। इस तहरीर पर शाहगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में दुष्कर्म, अपहरण व पॉक्सो एक्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 9 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी मुमताज (38) वर्ष को बीस वर्ष का कठोर कारावास  एवं 80 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement

वही अर्थदंड की धनराशि में से 65 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी व नीरज कुमार सिंह  ने बहस की।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें