यूजीसी बिल लागू करने के लिए वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • यूजीसी बिल लागू करने के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
  • महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा

सोनभद्र।  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वकीलों द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट पर यूजीसी बिल कानून के समर्थन में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति  को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन  जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया।

Advertisement

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि उच्च शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर  जिलाधिकारी सोनभद्र कार्यालय परिसर में डीबीए कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई और राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया।

Advertisement

उन्होंने यूजीसी बिल कानून को उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि लंबे समय से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों में समान अवसर नहीं मिल पा रहा है।                                              

Advertisement

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन क़े पूर्व अध्यक्ष  श्याम बिहारी यादव एड ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन यूजीसी बिल को लेकर भ्रम फैलाकर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंच रहा है।

उन्होंने जोर दिया कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने, अवसरों की समानता सुनिश्चित करने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने में सहायक होगा।

Advertisement

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने प्रशासन से मांग की कि यूजीसी बिल कानून को बिना किसी देरी के प्रभावी किया जाए। साथ ही, यदि किसी स्तर पर विरोध या अड़चन उत्पन्न हो रही है, तो सरकार छात्रों के हित में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे।

Advertisement

प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में पवन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार मौर्य, हीरालाल पटेल, सत्यप्रकाश कुशवाहा, राजेश यादव, राजेश कुमार मौर्य, महेंद्र कुशवाहा, कमलेश सिंह, चतुर्भुज शर्मा,कामता यादव, सुरेश कुशवाहा, रामगुल्ली यादव,राजेंद्र यादव,रविंद्र पटेल संतोष कुमार,संतोष पटेल, शाहनवाज़ आलम खान, प्रदीप सिंह, शैलेन्द्र कुमार आदि लोग शामिल रहे।

Advertisement

    डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि उच्च शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर  जिलाधिकारी सोनभद्र कार्यालय परिसर में डीबीए कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई और राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया।

उन्होंने यूजीसी बिल कानून को उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि लंबे समय से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों में समान अवसर नहीं मिल पा रहा है।                                           

Advertisement 

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन क़े पूर्व अध्यक्ष  श्याम बिहारी यादव एड ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन यूजीसी बिल को लेकर भ्रम फैलाकर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंच रहा है।

उन्होंने जोर दिया कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने, अवसरों की समानता सुनिश्चित करने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने में सहायक होगा।

Advertisement

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने प्रशासन से मांग की है कि यूजीसी बिल कानून को बिना किसी देरी के प्रभावी किया जाए। साथ ही, यदि किसी स्तर पर विरोध या अड़चन उत्पन्न हो रही है, तो सरकार छात्रों के हित में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे।

Advertisement

प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में पवन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार मौर्य, हीरालाल पटेल, सत्यप्रकाश कुशवाहा, राजेश यादव, राजेश कुमार मौर्य, महेंद्र कुशवाहा, कमलेश सिंह, चतुर्भुज शर्मा,कामता यादव, सुरेश कुशवाहा, रामगुल्ली यादव,राजेंद्र यादव,रविंद्र पटेल संतोष कुमार,संतोष पटेल, शाहनवाज़ आलम खान, प्रदीप सिंह, शैलेन्द्र कुमार आदि लोग शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें