SP ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में किया पैदल गश्त, संदिग्धों से पूछताछ व सघन वाहन चेकिंग

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त, संदिग्धों से पूछताछ व सघन वाहन चेकिंग

सोनभद्र। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।
       

Advertisement

पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वालों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में निरंतर गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाकर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। महिला एवं बालिका सुरक्षा, मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।


         

Advertisement

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
        

Advertisement

उक्त पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज सहित पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें