जिले के पहले स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र जिले को मिला पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र

सोनभद्र। जिले के बभनौली स्थित एटीएस सेंटर का शुभ उद्घाटन मंगलवार को संपन्न हुआ। यह जिले व मंडल का पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र है, जिसका निर्माण एवं संचालन पीपी मॉडल के अंतर्गत दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसीज द्वारा किया गया है।

Advertisement

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरटीओ मिर्ज़ापुर यू बी सिंह, एआरटीओ सोनभद्र कौशल सिंह तथा कारदायी संस्था दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी के गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। वही उद्घाटन समारोह का संचालन डायरेक्टर विशाल त्रिवेदी ने किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत राजेश त्रिवेदी, रविंद्र सिंह, अमित अग्रवाल एवं प्रमोद द्वारा किया गया

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशाल त्रिवेदी ने बताया कि यह स्वचालित परीक्षण केंद्र पूरे मंडल का पहला ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर है, जहाँ कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से की जाएगी। इससे सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Advertisement

लगभग दो एकड़ क्षेत्र में फैला यह फिटनेस सेंटर भारत सरकार के मानकों के अनुरूप स्थापित किया गया है, जो परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी, तकनीकी और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी की ओर से राकेश त्रिवेदी, रविंद्र सिंह, राजेश, शैलेश त्रिवेदी, अजय सिंह, मयंक सिंह, उमंग, अमित, मोहित, प्रमोद, उमंग त्रिवेदी, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें