HIGHLIGHTS
- विधिक सेवाएं, जनकल्याणकारी योजनाएं से समाज का अंतिम पंक्ति तक हो लाभान्वित- न्यायाधीश राहुल
- 44 से अधिक विभाग का समन्वित प्रयास, विकास भवन में लगेगा 22 फरवरी को मेगा शिविर
सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के यथा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र में बहुउद्देशीय आवश्यक बैठक समस्त तहसीलदार/सचिव विधिक सेवा समिति सोनभद्र, मनरेगा अधिकारी सोनभद्र एवं उप संभागीय परिवहन अधिकारी सोनभद्र की उपस्थिति में मंगलवार 10 फरवरी 2026 को आयोजित हुई।

अध्यक्षता कर रहे पूर्ण कालिक सचिव/सीविल जज सीनियर डिवीजन राहुल ने 14 मार्च 2026 को जनपद मुख्यालय समेत वाह्य न्यायालयों घोरावल तहसील, दुद्धी तहसील समेत ओबरा एवं राबर्ट्सगंज तहसीलों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत, एवं विकास भवन सोनभद्र में 44 विभागों के समन्वित प्रयास से 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर की महत्ता,
उद्देश्य बताते हुए उसकी तैयारियों की समीक्षा की तथा आगंतुक अधिकारियों से अधिक से अधिक वादों में नोटिस का तामीला सुनिश्चित कराते हुए न्यायालयों में लम्बित मामले एवं सुलह योग्य प्री-लिटीगेशन स्तर पर मुकदमों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराने की अपील की।

प्राधिकरण सचिव/न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेगा शिविर में शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्बल वर्ग, दिव्यांग जन, महिलाएं, बच्चे, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, निर्धन वर्ग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर विदित तिवारी, नायब तहसीलदार, घोरावल, ओम प्रकाश नायब तहसीलदार, दुद्धी सोनभद्र, विनोद कुमार सोनकर, प्रधान सहायक परिवहन विभाग, सोनभद्र एवं सुनील कुमार ए०पी०ओ० मनरेगा, सोनभद्र उपस्थित रहें।

14 मार्च राष्ट्रीय लोक अदालत: इस प्रकृति के वाद होंगे निस्तारित
विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन.आई. एक्ट, आर्बिट्रेशन, एवं (Petty Offences) के वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल (excluding non-compoundable),

सर्विस में वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित एवं सेवानिवृत्तिक परिलाभों से सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद (केवल उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लम्बित वाद), अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाविकार, व्ययादेष, विशिष्ट अनुतोष वाद) से सम्बन्धित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जायेगा।

लघु जागरूकता शिविर लगाकर लाभार्थियों का हो पंजीकरण-प्राधिकरण सचिव राहुल
सोनभद्र। विकास भवन में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय मेगा शिविर से पूर्व लघु जागरूकता शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों की पहचान कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। यह बातें ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव/न्यायाधीश राहुल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से कहीं।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से मेगा शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर अभियान के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।
यह जानकारी राहुल सिविल जज सी०डी०/ सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने दी है।

































