HIGHLIGHTS
- राजकीय शिक्षकों ने अशोक कुमार गौतम को चुना अपना अध्यक्ष, सत्यम् शिवम् सुन्दरम् बने कार्यकारी अध्यक्ष व डॉ अशोक कुमार अवाक बने महामन्त्री

सोनभद्र। आल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गनाइजेशन एवं राजकीय शिक्षक संघ मूल संघ के संयुक्त तत्वावधान में परीक्षा पर चर्चा एवं परीक्षार्थियों पर बढ़ता दबाव विषय पर खुली चर्चा की गई।अधिवेशन की अध्यक्षता राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष एवं संरक्षक राम सहाय शर्मा ने किया।

पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मन्त्री दर्जा प्राप्त मीनाक्षी कौल मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव सी.एल.रोज एवं पूर्व अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एवं विधि सलाहकार रमेश विद्यमान रहे। प्रथम सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षकों ने अपनी माॅंगों के सम्बन्ध में प्रस्ताव पारित कर राजकीय शिक्षकों के हितों के संरक्षण की माॅंग सरकार से की । प्रदेश के लगभग सभी मंडलों से सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

अधिवेशन के द्वितीय सत्र में राजकीय शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव ए.आई.एफ.टी.ओ.के राष्ट्रीय महासचिव सी.एल.रोज ने राजकीय शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने अनुमोदित किया।

अशोक कुमार गौतम अध्यक्ष, डॉ अशोक कुमार अवाक महामन्त्री , डॉ सत्यम् शिवम् सुन्दरम् प्रान्तीय प्रवक्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष, डा.विजय भारतीय सिंह, सत्यपाल सिंह कर्दम , इन्दु यादव, डा.विन्ध्याचल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष; वेद प्रकाश राय, अनुप्रिया गौतम , उमेश कुमार पाण्डेय, रीता प्रसाद प्रान्तीय उपाध्यक्ष; प्रान्तीय संयुक्त मन्त्री अंजू रानी और विनोद कुमार पाल को सर्वसम्मति से चुना गया।

संगठन मंत्री अमर सिंह एवं सरोज गिरि तथा फैज सिद्दीकी एवं अंजलि प्रिया गौतम प्रचार मन्त्री की जिम्मेदारी सॅंभालेंगी। जबकि सांस्कृतिक मंत्री का दायित्व राजकुमार, पायल जैन , प्रान्तीय कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव तथा आय- व्यय निरीक्षक नीतू मिश्रा संघ की जिम्मेदारी सॅंभालेंगे।

राजकीय शिक्षक संघ की नवीन प्रान्तीय कार्यकारिणी को शपथ सी.एल.रोज ने दिलाई।मंच संचालन डॉ अशोक कुमार अवाक ने किया। सभी पदाधिकारियों ने राजकीय शिक्षकों के हितों हेतु संघर्ष करने के लिए आवाज बुलन्द की।


































