सोनभद्र में क्रेसर व्यवसायी की सिर कुचलकर हत्या, क्षेत्र और खनन व्यवसाईयो में मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में क्रेसर व्यवसायी की सिर कुचलकर हत्या, क्षेत्र और खनन व्यवसाईयो में मचा हड़कंप

सोनभद्र। शनिवार रात की रात ओबरा थाना क्षेत्र के बघमनवा खनन क्षेत्र में एक क्रेसर व्यवसायी की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात बघमनवा के पास स्थित प्लांट के समीप बने ऑफिस में हुई, जहां व्यवसायी सो रहे थे। मृतक की पहचान गिरधर स्टोन से जुड़े 78 वर्षीय विष्णु हरी उपाध्याय पुत्र स्व. केदारनाथ के रूप में हुई है, जो क्रेसर व्यवसाई माधव हरि उपाध्याय के भाई थे। थाना गोपीगंज जिला भदोही के स्थानीय निवासी थे।

Advertisement

ओबरा क्षेत्र में व्यवसाय की वजह से बाबा धुलाई शिव नगर कालोनी में रहते थे। सुबह घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी और ओबरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी सोनभद्र अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने भी घटनास्थल का बारीकीयों से निरीक्षण किया।

Advertisement

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात के दौरान मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही चोरी की घटना की भी आशंका जताई जा रही है।

वही घटना स्थल पर मौजूद एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और आशंका है कि पत्थर से वार कर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। पुलिस हत्या और चोरी दोनों पहलुओं पर जांच में जुटी है

Advertisement 
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें