HIGHLIGHTS

सोनभद्र। ओबरा में जिस तरह का जघन्य हत्या की गई है वह निंदनीय है भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओबरा में अपराध की स्थिति बेहद चिंताजनक और खतरनाक हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि खनन और औद्योगिक क्षेत्र जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन जब इन क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायी ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो निवेश, रोजगार और विकास पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अब केवल औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि ठोस, कठोर और परिणाम देने वाली कार्रवाई की जाए। धर्मवीर तिवारी ने कहा ओबरा नगर पंचायत और रावटसगंज नगर पालिका जनपद का सबसे संवेदनशील जगह है ऐसी जगह पर रात की कष्ट बढ़ानी चाहिए और आए दिन होने वाली घटनाओं को गंभीरता से लेकर जनपद की पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए आज भाजपा की सरकार में अपराधी और माफिया बड़े पैमाने पर या तो मारे जा रहे हैं या जेल जा रहे हैं सोनभद्र में भी खनन से जुड़े बड़े अपराधियों और माफियायों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए






































