केंद्रीय बजट 2026-27 ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में निर्णायक पहल- भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • सदर विधायक ने केंद्रीय बजट 2026-27 को बताया ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में निर्णायक पहल

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

53 लाख करोड़ का बजट, विकास पर जोर

सदर विधायक ने बताया कि बजट का कुल आकार 53 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जिसमें 12.2 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित है। साथ ही फिस्कल डेफिसिट को 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य तय किया गया है, जो आर्थिक अनुशासन और स्थिरता को दर्शाता है।

Advertisement

शिक्षा और स्वास्थ्य को मिली नई मजबूती

शिक्षा क्षेत्र के लिए 1,39,289 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने तथा स्टेम (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्रों में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाने की योजना शामिल है।

Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर सुविधाओं का 50 प्रतिशत विस्तार, 3 नए एम्स, 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब, 1000 निजी मेडिकल कॉलेजों में ट्रॉमा सेंटर और 15 लाख केयरगिवर्स के प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही कैंसर की 17 दवाइयों और 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं को टैक्स मुक्त कर सस्ता किया गया है।

Advertisement 

नारी सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन पर फोकस

नारी सशक्तिकरण के तहत प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास, 5 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

गरीबी उन्मूलन के लिए विकसित भारत ग्राम योजना में 1.51 लास्थ करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 54,916.70 करोड़ रुपये, तथा शहरी और ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत श्रमिकों, गिंग वर्कर्स और घरेलू कामगारों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

Advertisement

भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल, अनूप तिवारी, वृजेश श्रीवास्तव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें