HIGHLIGHTS
- जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील दुद्धी पर तहसील दिवस के अवसर पर जन-शिकायतों की सुनवाई की गई
- निष्पक्ष, त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-

सोनभद्र। शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी में जन-शिकायतों की सुनवाई की गई।

तहसील दिवस के दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि भूमि संबंधी समस्त प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे फरियादियों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण संभव हो सके।


इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा तहसील ओबरा में, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा तहसील सदर में तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय द्वारा तहसील दुद्धी में जन-समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।


































