जिला जेल में निरुद्ध बंदी की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

HIGHLIGHTS

  • जिला जेल में निरुद्ध बंदी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत; पांच जनवरी को मां और भाई के साथ हुआ था चालान

सोनभद्र। मादक पदार्थ की अवैध बिक्री के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध बंदी राधेश्याम (26) की बुधवार की देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रात में ही अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल प्रशासन के मुताबिक खांसी के साथ कफ में खून आ रहा था। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Advertisement

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा निवासी ओमप्रकाश यादव के पुत्र राधेश्याम, सोनू और पत्नी पानमती को गत पांच जनवरी को एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया था। दोनों भाई और मां तब से जिला जेला में निरुद्ध थीं।

Advertisement

जेल अधीक्षक अरुण मिश्रा ने बताया कि आठ जनवरी को रुटीन स्वास्थ्य चेकअप में राधेश्याम क्षय रोग से ग्रसित पाया गया था। उसका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है राधेश्याम को नशे की लत थी। बुधवार की रात करीब पौने तीन बजे राधेश्याम को तेज खांसी आने लगी। खांसी के साथ कफ में खून आ रहा था।

Advertisement
Advertisement


परिजनों में मचा कोहराम
उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लाया गया। इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक का कहना है कि सभी औपचारिकता करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक का भाई सोनू यादव अब भी जेल में निरुद्ध है, जबकि मां पानमती की तीन दिन पूर्व ही रिहाई कर दी गई थी।

Advertisement 



एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध राधेश्याम की तबीयत बिगड़ने पर उपचार के दौरान मौत हुई है। जेल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। – रणधीर मिश्र, सीओ सिटी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें