HIGHLIGHTS
- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई
- फोर्स की फिटनेस, अनुशासन और दंगा-नियंत्रण क्षमता हुई और मजबूत

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का गहन निरीक्षण किया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल की अनुशासन, शारीरिक- मानसिक फिटनेस एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।
प्रमुख कार्यवाही — संक्षेप में-
- परेड की सलामी एवं दस्ता निरीक्षण
- शारीरिक व मानसिक फिटनेस हेतु सामूहिक दौड़
- गार्द रजिस्टर पेशी एवं क्वार्टर गार्द का निरीक्षण
- परेड ग्राउंड पर बलवा/दंगा नियंत्रण की व्यावहारिक ड्रिल

परेड एवं निरीक्षण — विस्तृत विवरण
पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की औपचारिक सलामी ग्रहण करने के उपरांत परेड में सम्मिलित सभी दस्तों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सदैव फिट रहने हेतु सामूहिक दौड़ कराई गई तथा परेड अनुशासन को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

वाहन एवं उपकरण चेकिंग-
निरीक्षण के दौरान UP-112 एवं विभिन्न थानों से आए पीआरवी वाहनों की तकनीकी एवं सुरक्षा जांच की गई। पीआरवी वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, सुरक्षा सामग्री, कम्युनिकेशन सिस्टम तथा आवश्यक इमरजेंसी गियर की क्रमवार जांच कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनके उपयोग एवं रखरखाव के संबंध में जानकारी ली गई।

गार्द रजिस्टर पेशी-
क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत किया गया। महोदय द्वारा गार्द रजिस्टर पेशी कर प्रविष्टियों का अवलोकन करते हुए कर्मियों को सतर्कता एवं Active Policing बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

कॉप ऑफ द मंथ / प्रशस्ति पत्र वितरण-
इस अवसर पर गुमशुदा/लापता बालिकाओं की त्वरित एवं प्रभावी खोजबीन कर सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को “कॉप ऑफ द मंथ” घोषित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित पुलिसकर्मियों के नाम —
1. मुख्य आरक्षी-धनन्जय यादव एएचटी जनपद सोनभद्र।
2. आरक्षी- अनुराग शुक्ला शाखा विशेष किशोर पुलिस इकाई जनपद सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
































