बाल श्रम मुक्त कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाए- DM

HIGHLIGHTS

  • जिले को बाल श्रम मुक्त कराने हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन, दिए गए सख्त निर्देश
  • श्रम विभाग से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नम्बर 18001805160 पर कराये दर्ज-जिलाधिकारी
  • बाल श्रम उन्मूलन के लिए शासन द्वारा श्रम विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, तहसीलवार, नायब तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रवर्तन एवं अभियोजन की कार्यवाही हेतु सक्षम अधिकारी किया गया नामित- DM

सोनभद्र। जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन, बाल संरक्षण इकाई, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक अपराध है, किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद को बाल श्रम मुक्त कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि आमजन बाल श्रम के दुष्परिणामों से अवगत हो सकें।

Advertisement

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्कूलों, बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों, ईंट-भट्ठों, होटलों एवं ढाबों में नियमित निरीक्षण अभियान चलाए जाएं कहीं भी बाल श्रम पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चों को पुनर्वास, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा की समुचित व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

Advertisement

उन्होने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन के लिए शासन द्वारा श्रम विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रवर्तन एवं अभियोजन की कार्यवाही हेतु सक्षम अधिकारी नामित किया गया है। इन अधिकारियो द्वारा यदि कही पर बाल श्रम करते हुए पाया जाता है तो सम्बन्धित दोषी के विरुद्ध प्रवर्तन एवं अभियोजन की कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बाल श्रम से प्रभावित परिवारों को पात्रतानुसार लाभार्थी योजनाओं से जोड़कर बाल श्रम जैसी कुरीति से मुक्ति की कार्यवाही की जाये निर्माण श्रमिकों के पंजीयन की कार्यवाही में तेजी लायी जाये जिससे की निर्माण श्रमिक श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

कार्यशाला में बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, जन शिकायत पोर्टल पर श्रम विभाग से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत जिसका टोल फ्री नम्बर 18001805160 पर दर्ज करा सकते है।

Advertisement

जिलाधिकारी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का नगर पालिका व नगर पंचायत, तहसील, व विकास खण्डों में होर्डिंगं व बैनर लगवायें जाये जिससे अधिक से अधिक संख्या में जनमानस श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। टोल फ्री नम्बर का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए, जिससे आम नागरिक बाल श्रम की शिकायत सहजता से दर्ज करा सकें।

Advertisement 

उन्होंने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ यह अभियान केवल प्रशासन का नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Advertisement

इस कार्यशाला मे उप श्रमायुक्त मिर्जापुर पिपरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० पंकज कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह, पीडी डीआरडीए एसके राय, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें