UP 64 की प्राइवेट गाड़ियों का टोल मुक्त हो- डॉ. धर्मवीर तिवारी

HIGHLIGHTS

  • यूपी 64 की प्राइवेट गाड़ियों का टोल मुक्त हो- डॉ. धर्मवीर तिवारी
  • महिला अधिवक्ता के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की घटना निंदनीय

सोनभद्र। लोढ़ी टोल प्लाजा पर रविवार को जिस तरह से एक महिला अधिवक्ता व उनके साथ ओबरा जा रहे लोगों के साथ टोल कर्मियों द्वारा मारपीट की गयी वह बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। यह कहना है बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 धर्मवीर तिवारी का।

Advertisement 

डॉक्टर तिवारी ने कहा कि जिस स्थान पर टोल प्लाजा स्थापित किया गया है वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि चूंकि रावर्ट्सगंज सोनभद्र जनपद का मुख्यालय है जहाँ हर दिन सैकड़ों लोग अपने काम से कलेक्ट्रेट व विकास भवन के अलावा कचहरी तथा तहसील आते हैं,

Advertisement

जिन्हे मुख्यालय पहुँचने के पहले टोल का किराया चुकाना पड़ता है। इतना ही नहीं जहाँ एक तरफ प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करता है, वहीं स्थानीय लोगों को इको पॉइंट तक जाने के लिए भी सोचना पड़ता है, क्योंकि उन्हें पहले टोल चुकाना पड़ता है।

Advertisement

डा0 तिवारी ने कहा कि चूंकि जिला आदिवासी बाहुल्य है, जहां लोगों के पास इतने पैसे नहीं होते कि वे टोल का किराया चुका सके। पूर्व जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि प्रशासन को चाहिए कि यूपी 64 नम्बर की सभी प्राईवेट गाड़ियों को टोल मुक्त करना चाहिए, ताकि रोजमर्रा के काम से मुख्यालय आने वाले सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Advertisement

उन्होंने रविवार की घटना को बेहद दुःखद एवं शर्मनाक बताते हुए कहा कि टोल प्लाजा पर तैनात ऐसे उपद्रवी कर्मचारियों को तत्काल हटाया जाय जो लोगों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करते हैं ।
उन्होंने कहा कि यहाँ पर कुछ अधिकारी शासन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जिनके मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने दिया जायेगा।

Advertisement

उन्होंने जोर देकर कहा कि सोनभद्र की भौगोलिक व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण Up 64 की गाड़ियों को लोढ़ी टोल फ्री किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इस विषय पर जिले के प्रभारी मंत्री से भी बात की जाएगी ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें