HIGHLIGHTS
- ग्लेनहिल स्कूल में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दो दिवसीय भव्य आयोजन
- प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
- विजेता प्रतिभागियों को क्रमशः स्वर्ण, कांस्य और रजत पदक का दिया गया पुरस्कार

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। कम्हारी स्थित ग्लेनहिल स्कूल में दो दिवसीय आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत गूंज कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। जिसमें प्रथम सत्र में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक भूपेश चौबे और विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरि ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस दौरान बच्चों ने भाला फेक, डिस्क, वॉलीबॉल, कबड्डी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, संतुलन खेल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
वहीं शाम को प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, विद्यालय के चेयरमैन शाहनवाज, फरहाद फातिमा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विजेता छात्रों को स्वर्ण, कांस्य और रजत पदक के साथ ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

बतादें कि इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभाओं को दिखाया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके प्रयासों को सराहना देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख पंकज पटेल, मुन्ना, अशोक तिवारी, आशीष केसरी, अनूप पांडे, प्रधानाचार्य मोनिका तिवारी, एडमिन अंकुर तिवारी, उप प्रधानाचार्य नेहा गुप्ता, खेल शिक्षिका रजनी अग्रहरि, जितेंद्र, शिवम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




































