HIGHLIGHTS
- सामाजिक समरसता के लिए भेदभाव खत्म करना जरूरी- शिव मूर्ति
सोनभद्र। हिंदू सम्मेलन का आयोजन विकास खण्ड घोरावल के बकौली न्याय पंचायत का नन्हकूराम पब्लिक स्कूल में विकास खण्ड चतरा के रामगढ़ न्याय पंचायत का अनन्या मैरिज हॉल में अनुराग कुमार, शिव मूर्ति के मुख्यातिथ्य में सकल हिंदू समाज द्वारा संपन्न किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत सद्भाव प्रमुख शिव मूर्ति ने कहा कि व्यक्ति का मूल्यांकन जाति,भाषा या संपत्ति से नहीं होना चाहिए और सामाजिक समरसता के लिए भेदभाव खत्म करना जरूरी है।

उनका कहना था कि पूरा देश सभी का है और यही भावना सच्ची सामाजिक समरसता की पहचान है. उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता की पहली शर्त मन से भेदभाव की भावना को खत्म करना और हर व्यक्ति को अपना समझना है।
कुटुम्ब प्रबोधन भारतीय जीवन-दृष्टि का मूल है। हिंदू सम्मेलन के दौरान परिवार को समाज और राष्ट्र की पहली इकाई बताते हुए कहा कि हर घर में सप्ताह में कम से कम एक दिन पूरा परिवार एक साथ समय बिताए।उन्होंने कहा कि घर में भजन, पारिवारिक भोजन, पूर्वजों की परंपराओं पर चर्चा और यदि कोई विपरीत विचार या

संस्कार हों तो उन्हें दूर करने का प्रयास होना चाहिए।साथ ही देश, हिंदू धर्म और समाज से जुड़े विषयों पर संवाद ही मजबूत परिवार और सशक्त राष्ट्र की नींव है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्रमशः यज्ञ नाथ मिश्रा,आदित्यनाथ पाठक ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में अध्यक्ष द्वय ने कहा की जिस क्षेत्र में आप रहते हैं और घूमते हैं, वहां सभी हिंदुओं में आपके दोस्त होने चाहिए. हम हिंदुओं को एक मानते हैं,

लेकिन दुनिया हम हिंदुओं के बीच जाति, भाषा, क्षेत्र और संप्रदाय के आधार पर अंतर देखती है. दुनिया जिनमें अंतर करती है, आपके उन सभी में दोस्त होने चाहिए. हम सभी लोग आज से ही यह प्रक्रिया शुरू कर दें.सभी को अपना मानिए।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव कुमार मिश्रा व रमेश राम पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम में हिन्दू सम्मेलन के जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी,सह संयोजक राजीव कुमार,खण्ड सह सयोजक रमेश चौबे,गणेश देव पांडे,सर्वेश पाठक,विपिन कुमार,लाल जी तिवारी,प्रभाशंकर चौबे,लालू यादव,लवकुश पाठक,रमेश राम

पाण्डेय,अरुणेश पाण्डेय,किरन त्रिपाठी,तरुण,गिरिजाशंकर,सुशील पाण्डेय,राजेश केशरी,अंकित सिंह,गोविंद गुप्ता,संजय दुबे,विक्की,अशोक,विवेकानंद चतुर्वेदी,रोशन,जमुना गुप्ता,जगदीश,सतीश,विपिन,उमेश शुक्ला, अच्छे लाल,लाल जी

तिवारी, सुशील पाठक,प्रशांत तिवारी, प्रशांत मिश्रा,सुरेंद्र मौर्य,रमाशंकर मिश्रा,अशोक चौबे,अमर प्रताप सिंह,अरुण प्रताप सिंह,अभिषेक सिंह,गोपाल तिवारी,गजेंद्र बहादुर सिंह,गोविंद मोर्य,राधेश्याम,मारकंडे पाठक,रामानंद पांडे,

मनीष,जितेंद्र पाठक,चंद्रशेखर देव पांडे, अच्युतानंद सिंह,नरेंद्र सिंह,गिरिजा सिंह,देवनारायण सिंह, अजीत प्रताप सिंह,आकाशवली,मनोज,शिवकुमार शुक्ला, रामधनी भारती,उमेश गिरी, जनार्दन पाठक, राम अनुज त्रिपाठी, छविनाथ मौर्या, विपिन गिरी, भिखारी राम, शिरोमणि आदि लोग उपस्थित रहे।





























