आरती पूजन के साथ मानस पाठ महायज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ, नौ दिनों तक राममय रहेगा पूरा नगर

HIGHLIGHTS

  • आरती पूजन के साथ मानस पाठ महायज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ
  • मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सो दसरथ अजिर बिहारी स्वर से गुंजायमान हो गया पूरा नगर
  • आरती-पूजन के साथ हुआ महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

सोनभद्र। श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति के तत्वाधान में बुधवार से राब‌र्ट्सगंज के आरटीएस क्लब में नौ दिवसीय नवाह्न परायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रभु श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार हुआ और आरती-पूजन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

Advertisement
Advertisement


काशी रत्न पं0 सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में शुरू हुए मानस पाठ में यज्ञ का पट्टाभिषेक महामंत्री सुशील पाठक ने किया।
वहीं यजमान सत्यपाल जैन ने सह पत्नी रजनी जैन के साथ पूजन अर्चन के कार्य को मूर्त रूप प्रदान किया।

Advertisement


महायज्ञ की पूर्व संध्या पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रभु श्री राम दरबार की सावधि प्राण प्रतिष्ठा आचार्य सन्तोष कुमार द्विवेदी के साथ पं0 शिव कुमार शास्त्री, पं0 अनील कुमार पाण्डेय, पं0 यशवंत पांडेय ने सम्पन्न कराई।

वहीं माल्यार्पण व स्वास्ति वाचन तथा दरबार की आरती के पश्चात व्यास जी ने भूदेव की परिक्रमा प्रारंभ की। देर शाम से मानस प्रवचन का भी आयोजन किया गया। अगले नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में बुधवार को राम जन्मोत्सव की झांकी
निकाली जाएगी।

Advertisement

प्रारंभिक क्रम का संचालन शिशु त्रिपाठी ने किया।
‘मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सो दसरथ अजिर बिहारी।’ की पवित्र पंक्तियों के साथ आज यज्ञ अनुष्ठान का प्रथम सोपान मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ।

Advertisement

दोहा और चौपाई के माध्यम से मुख्य व्यास जी द्वारा सती प्रसंग, पार्वती विवाह, प्रसंगों की व्याख्या की गई। प्रथम दिवस कथा का स्थगन, रामायण जी की आरती के साथ हुआ।

Advertisement 

श्रीरामचरितमानस नवाह्न पाठ के दूसरे दिन श्री राम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सतपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, शिशु तिवारी, विमलेश सिंह, संरक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी, इंद्रदेव सिंह, मिठाई लाल सोनी, अयोध्या दुबे, संगम गुप्ता, डॉक्टर कुसुमाकर, रामसकल चौबे, राम अवध मिश्रा, राजेश जायसवाल, मन्नू पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें