HIGHLIGHTS
- अटल स्मृति सम्मान 2025 का हुआ भव्य आयोजन

सोनभद्र। अटल उपवन सेवा ट्रस्ट कैथी द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर अटल स्मृति सम्मान 2025, स्वास्थ्य शिविर, कम्बल वितरण, कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि दिलीप सिंह पटेल क्षेत्रिय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र जी द्वारा अटल उपवन में वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

अटल उपवन सेवा ट्रस्ट कैथी के अध्यक्ष अजीत चौबे द्वारा मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र द्वारा स्वागत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अटल स्मृति सम्मान प्रदान किया गया, ओज कवि कमलेश राजहंस, उत्कृष्ट खिलाड़ी सुभाष जायसवाल बैडमिंटन खिलाड़ी,

नर सेवा नारायण सेवा को सेवा क्षेत्र में मनोज चौबे, उत्कृष्ट किसान के रूप भोला सिंह पटेल को स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया ।

मुख्य अतिथि द्वारा जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया। विभिन्न क्षेत्रों के कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद पूर्व राज्य सभा सांसद रामशकल,

रमेश पटेल, ओम प्रकाश दुबे, अमरेश पटेल,अनूप तिवारी पुष्पा सिंह, कार्यक्रम का संचालन भोला नाथ मिश्र द्वारा किया गया, समस्त अतिथियों का आभार ट्रस्ट सचिव श्री दिलीप चौबे भाजपा मण्डल अध्यक्ष चुर्क द्वारा किया गया।
































