अटल स्मृति सम्मान 2025 व काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन 24 दिसम्बर को- अजीत चौबे

HIGHLIGHTS

  • अटल स्मृति सम्मान 2025 व काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन 24 दिसम्बर को

सोनभद्र। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जयंती की पूर्व संध्या पर अटल उपवन सेवा ट्रस्ट, कैथी के तत्वावधान में 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अटल स्मृति सम्मान 2025, काव्य गोष्ठी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान, जरूरतमंदों को कंबल वितरण तथा सहभोज का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

Advertisement

ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई जैसे युगपुरुष के विचारों और पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा को साकार रूप देने के उद्देश्य से वर्ष 2022 में इसी परिसर में अटल उपवन की स्थापना कराई गई तथा अटल जी की प्रतिमा स्थापित की गई।

तभी से प्रतिवर्ष ट्रस्ट द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी को अटल जी के विचारों से जोड़ा जा सके।

Advertisement

अध्यक्ष श्री चौबे ने जानकारी दी कि इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में देश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करेंगे। अब तक जिन कवियों की उपस्थिति की अनुमति प्राप्त हो चुकी है,

Advertisement

उनमें जगदीश पंथी, कमलेश राजहंस, मुकेश मनमौजी (महाराष्ट्र), विकास शुक्ला (वाराणसी), विभा शुक्ला (वाराणसी), सत्येंद्र पाण्डेय (सतना, मध्य प्रदेश), डॉ. लखन राम जंगली एवं प्रद्युम्न तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Advertisement

ट्रस्ट के सचिव दिलीप चौबे ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सामाजिक सरोकार निभाते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे।

Advertisement

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों, राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें