HIGHLIGHTS
- अस्मिता एथलीट लीग खेलों का आयोजन
विनय कुमार श्रीवास्तव
ओबरा, सोनभद्र। ओबरा खेलो इंडिया अस्मिता एथलीट लीग – एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में प्रथम खेलो इंडिया अस्मिता एथलीट लीग का आयोजन जिला एथलेटिक एसोसिएशन सोनभद्र के तत्वाधान में ओबरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को आयोजन किया गया|

खेलो का उद्घाटन श्रीमती दुर्गावती देवी पूर्व नगर अध्यक्ष मुख्य अथिति, उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती रेनू सिंह, श्रीमती बेला देवी द्वारा किया गया था |

अंडर 14 आयु वर्ग बालिकाओं के लिए ट्रेथलोन ग्रुप ए 60 मीटर दौड़,लंबी कूद, हाई जंप,ट्रेथलोंन बी ग्रुप में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद,बैक थ्रो ट्रेथलोन सी ग्रुप में 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड, अंडर 16 वर्ग की आयु में बालिकाओं के लिए 600 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जम्प को डिस्कस थ्रो,शॉट फुट, जैवलिन थ्रो आदि खेलों शामिल रहे | जिसमें 14 वर्ष और 16 वर्ष की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया |

जिसमे लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया | खेल को बढ़ावा देने के लिए जिसमें बच्चों के अंदर खेल की भावना जागृत हो और खेल में अपने देश का नाम रोशन करें, इसके लिए इन खेलो का आयोजन किया गया |


जिसमें ग्रुप बी 60 मीटर दौड़ में उन्नति प्रथम स्थान, जैवलिन थ्रो में कशक गुप्ता द्वितीय स्थान और अर्चना पाल तीसरे स्थान पर रहे | इसी प्रकार लॉन्ग जंप में ग्रुप ए में गूंजा शर्मा प्रथम स्थान और ग्रुप बी साधना प्रथम स्थान पर और नेहा सिंह यादव द्वितीय स्थान पर रहे |
हाई जंप में आंचल प्रथम स्थान सृष्टि तृतीय स्थान पे, इसी क्रम में 600 मीटर दौड़ में साधना तीसरे स्थान और नंदिनी दूसरे स्थान, ग्रुप ए – 60 मीटर दौड़ में आंचल सिंह द्वितीय स्थान और नेहा सिंह यादव तीसरे स्थान पे, ग्रुप बी में साधना तृतीय स्थान और नंदिनी तीसरे स्थान पर रहे, किड्स जैवलिन थ्रो में मधु तीसरे स्नान पर, नेहा सिंह यादव प्रथम स्थान पर, प्रीती द्वितीय स्थान पर रहे, डिस्कस थ्रो में नंदिनी प्रथम स्थान पर रही |

एथलीट लीग में बहुत से बच्चों ने प्रतिभाग किया जिनमे श्री सत्य ज्योति एकेडमी चुर्क रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र,जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय उरमौरा रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र, संत जोसफ कॉन्वेंट स्कूल रॉबर्टगंज सोनभद्र, जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र, स्वामी सत्यानंद स्कूल ओबरा ने प्रतिभा किया|

इस अवसर पर जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, सचिव दिनेश सिंह और कोषाध्यक्ष रंजन सिंह मौजूद रहे |जिला एथलेटिक एसोसिएशन सोनभद्र के सचिव दिनेश सिंह द्वारा बताया गया है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में ओबरा सोनभद्र में पहली बार प्रथम एथलेटिक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन करवाया जाएगा, जिसमें जूनियर और सीनियर बालक और बालिकाएं वर्ग प्रतिभा करेंगी |




























