HIGHLIGHTS
- 23 को होगी श्री राम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 24 से नगर में गूंजी की मानस की चौपाइयां
- 24 दिसंबर 2025 से होने वाले श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ का पंडाल बनना हुआ शुरू समिति के पदाधिकारियों ने किया बल्ली पूजन

सोनभद्र। श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की ओर से राबर्ट्सगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब में 24 दिसंबर 2025 से होने वाले श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार की देर शाम बल्ली का पूजन- अर्चन कर पंडाल बनने के कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन के निर्देशन पर आगामी 24 दिसंबर 2025 से होने वाले 31वें श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए बल्ली पूजा पांडाल का विधिवत पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया।
उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ही 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल होंगे तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र पूरे नगर में लगाए जाएंगे, ताकि मानस की चौपाइयों से समूचा शहर गुंजायमान रहे।
बल्ली पूजन कार्यक्रम में शिशु त्रिपाठी, अजय कुमार शुक्ला, राम विलास सोनी, मनीष केडिया, राजेश, रोहित केडिया, शुभम शुक्ला, मन्नू पाण्डेय, बृजेश दुबे, कुशल त्रिपाठी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


































