जिले आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94 हजार 6 सौ 93 मामले हुए निस्तारित

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94693 मामले निस्तारित
  • राष्ट्रीय लोक अदालत हम सभी के लिए राष्ट्रीय पर्व के समान है।

सोनभद्र।  सोनभद्र जनपद में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला, प्रशासनिक न्यायाधीश सोनभद्र द्वारा किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर अशोक कुमार, पीठासीन अधिकारी एम०एसीटी कोर्ट, अमित बीर सिंह विशेष न्यायाधीश (पाक्सो),  जीतेन्द्र कुमार द्विवेदी प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, आबिद शमीम, विशेष न्यायाधीश (एस०सी०एस०टी०), आलोक यादव,

Advertisement

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारी तथा अरून मिश्रा अध्यक्ष, सोनभद्र बार एसोसिएशन, जगजीवन सिंह अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहें।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नन्द प्रभा शुक्ला ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं बैंक आदि से संबंधित लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व राष्ट्रीय पर्व के समान है।

Advertisement

 अधिक से अधिक वादकारियों को लाभ देने एवं उनके मामले का विधिनुसार निस्तारण करने हेतु हम सभी का प्रयास होना चाहिए।  उन्होंने न्यायालयों एवं बैंकों द्वारा लगाये गये स्टाल का भी निरीक्षण कर उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन किया।

Advertisement

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन.आई. एक्ट के बाद, बैंक वसूली बाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल, सर्विस में वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित एवं सेवा निवृत्तिक परिलाभों से सम्बन्धित विवाद,

Advertisement

राजस्व वाद एवं जिला न्यायालयों में लम्बित वाद, अन्य सिविल वादों से सम्बन्धित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में राम सुलीन सिंह जनपद एवं सत्र न्यायालय सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 3 धनराशि 400000, अशोक कुमार,

Advertisement 

एम०ए० सी०टी० कोर्ट, जनपद सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 54 धनराशि 55762800, नरेन्द्र बहादुर प्रसाद, स्थायी लोक अदालत, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 13 धनराशि 484201, अविनाश नारायण पाण्डेय, जिला उपभोक्ता विवाद प्रति तोष आयोग, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 01 धनराशि 333537, अमित बीर सिंह विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 02 धनराशि 1500,

Advertisement

जीतेन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा मामले निस्तारित 93 धनराशि 4118867, आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी), सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 13 धनराशि 11500, आलोक यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 2597 धनराशि 450000, राहुल, सिविल जज सी० डि०/ एफ०टी०सी०. सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 229 धनराशि 1785200, यादवेन्द्र सिंह,

Advertisement

सिविल जज २० डि०. सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 88 धनराशि 1316179, श्रीमती इन्दू वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 139 धनराशि 2640, शिवेश राज जायसवाल अपर सि० जज जू०डि० कोर्ट सं0-3, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 53 धनराशि 500, श्रीमती आकृति प्रकाश सि० जज जू० डि० एफ.टी.सी. सी.ए.डब्लू द्वारा मामलें निस्तारित 08 धनराशि 160000,

Advertisement

अभिनव कुमार दुबे सि० जज जू डि० एफ.टी.सी. सी.ए.डब्लू द्वारा मामलें निस्तारित 65 धनराशि 430600, सुश्री शिवानी सिंह सिविल जज जू० डि० दद्धी, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 291 धनराशि 17760, धरिन्द्र कुमार सोनकर अपर सिविल जज जू०डिए दुद्धी, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 150 धनराशि 2200,  नित्यानंद त्यागी ग्राम न्यायालय सोनभद्र द्वारा निस्तारित मामलें 56 धनराशि 560,

Advertisement

मुरलीधर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 09 धनराशि 6100, यमुना शंकर पाण्डेय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 06 धनराशि 1700 इस प्रकार कुल 3870 मामलों का निस्तारण उपरोक्त न्यायालयों द्वारा किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 65285844 रूपये रही।

Advertisement

इसके अलावा जनपद के समस्त राजस्व न्यायालयों, अन्य न्यायालयों एवं अन्य विभागों में लम्बित बाद एवं प्री. लिटिगेशन बाद के कुल- 90316 मामलों का निस्तारण किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 185543211 रूपये हुए तथा निजी एवं सार्वजनिक बैंकों के कुल 507 मामलों का निस्तारण किया गया।

Advertisement

जिसकी समाधान धनराशि 40632522 रुपये इस प्रकार दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94693 मामलों का अन्तिम रूप से निस्तारण किया गया, जिसकी कुल समाधान धनराशि 291461577 रुपये हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत के अनुक्रम में ही दिनांक 10.12.2025, 11.12.2025 में 12.12.2025 को आयोजित विशेष लोक अदालत लघु अपराध (Petty Offences) के कुल 65 मामलें निस्तारित किये गये।

यह जानकारी देते हुए शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने बताया कि
प्रशासनिक न्यायाधीश, न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला ३०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं माह जनपद न्यायाधीश रामसुलीन सिंह, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के निर्देशानुसार यह आयोजन किया गया।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें